एक्स पर एक पोस्ट में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन किया और जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की मौत पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। बातचीत के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने इस हमले की निंदा की है और भारत को अपना पूर्णत: समर्थन दिया है। उन्होंने कहा है कि हम इस आतंकी हमले की निंदा करते हैं और भारत को इस हमले के खिलाफ पूरा समर्थन देते हैं। उनका कहना है कि इसके गुनाहगारों के खिलाफ न्याय पाने के लिए हम पूरी तरह से भारत के साथ खड़े हैं। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि भारत और अमेरिका मिलकर आतंकवाद के खिलाफ काम करेंगे।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अमेरिका भारत के साथ खड़ा है। उनका यह बयान अमेरिकी विदेश विभाग में दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो द्वारा पहलगाम आतंकी हमले पर साझा किए गए पोस्ट के जवाब में आया, जिसमें कहा गया था, अमेरिका कश्मीर में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता है। पर्यटकों और नागरिकों की हत्या करने वाले ऐसे जघन्य कृत्य को कोई भी उचित नहीं ठहरा सकता।
![]()
