राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुर्तगाल की अपनी यात्रा के समापन के बाद मंगलवार को स्लोवाकिया की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर रवाना हो गईं। इससे पहले, पुर्तगाल की अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा के अंत में लिस्बन में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए मुर्मू ने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारतीय प्रवासियों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।
उन्होंने पुर्तगाल में भारतीय समुदाय को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने तथा उनका कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रपति मुर्मू ने यह भी कहा कि दशक के अंत तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
September 20, 2026
sangamshapath Comments Off on MS NOW, CNN और Politico की व्हाइट हाउस में एंट्री बैन, फेक न्यूज का आरोप लगाकर ट्रंप ने रिपोर्टर को रोका
MSNBC ने शनिवार को कहा कि उसके पत्रकारों को व्हाइट हाउस में जाने से रोक दिया...