26 नवंबर को लखनऊ में होने वाली बहुजन स्वराज महारैली को लेकर भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने की बैठक

सीतापुर। 26 नवंबर को लखनऊ में होने वाली बहुजन स्वराज महारैली की तैयारी को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खैराबाद कार्यालय पर बैठक की। बैठक जिला अध्यक्ष राकेश राजवंशी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें जिला कमेटी, तहसील अध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में महारैली में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को लखनऊ पहुंचाने,वाहन व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने पर चर्चा की गई। इस मौके पर भीम आर्मी के भीम आर्मी जिला सहसंयोजक विनोद भारती,भीम आर्मी जिला सहसंयोजक सोने खान , जिला प्रवक्ता विनोद भारती, संगठन मंत्री सुधीर राजवंशी, जिला सचिव सर्वेश गौतम ,तहसील संयोजक अनुपम गौतम ,तहसील सह संयोजक सर्वेश गौतम,लहरपुर तहसील संयोजक अश्विनी शर्मा , सिधौली तहसील संयोजक निर्मल पासी ,पिसावा ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार ,नरेंद्र ,पप्पू राहुल,सत्यपाल ,अंकित राजवंशी, इंद्रपाल गौतम ,सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Related posts