क्रिसिल फाउंडेशन द्वारा आरसेटी हरदोई में एकदिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

अशोक कुमार / जिला हरदोई

हरदोई। क्रिसिल फाउंडेशन के तत्वावधान में 30 अक्टूबर 2026 को आरसेटी (RSETI) हरदोई में सीएफएल (CFL) स्टाफ के लिए एकदिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वित्तीय साक्षरता के क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों के ज्ञान, कौशल एवं कार्यक्षमता को और अधिक मजबूत बनाना था।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षमता निर्माण अधिकारी अनुपम तिवारी द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के वित्तीय साक्षरता मॉड्यूल पर आधारित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसमें बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय उत्पादों, ग्राहक संरक्षण, वित्तीय जागरूकता एवं साइबर धोखाधड़ी से बचाव जैसे विषय शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को शील्ड, ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में टोडरपुर ब्लॉक से फील्ड कोऑर्डिनेटर अशोक कुमार, शाहाबाद से प्रदीप कुमार, खुशी शर्मा, रुचि प्रजापति, प्रतिमा, विनोद कुमार, प्रद्युम्न, श्याम रंजन शुक्ला, अभिषेक कुमार एवं राजवीर सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

इस अवसर पर आरसेटी हरदोई के निदेशक विक्रांत ओझा उपस्थित रहे। उन्होंने सभी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि निरंतर प्रशिक्षण और बेहतर कार्य प्रदर्शन से ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता को नई मजबूती मिलेगी।

क्रिसिल फाउंडेशन की यह पहल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन एवं जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Loading

Related posts