संगोष्ठी के दौरान कर्मचारियों को सतर्कता विभाग के प्रमुख कार्यों एवं सतर्कता दृष्टिकोण से संबंधित विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विगत वर्षों में सतर्कता जाँच के दौरान पायी अनियमितताओं पर भी चर्चा की गई ताकि कर्मचारियों को जागरूक किया जा सके और वे अपने शासकीय कर्तव्यों का निर्वहन करते समय ऐसी गलतियों से बच सकें।
इस अवसर पर मुख्य कारखाना प्रबंधक/सिग्नल कारखाना श्री पवन कुमार, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी/भंडार श्री के.सी. सिंह, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी/सिग्नल श्री अमित कुमार, उत्पादन अभियंता श्री ध्रुव कुमार शर्मा तथा सतर्कता निरीक्षक एवं सिग्नल कारखाना के कर्मचारी उपस्थित थे।
![]()
