स्नातक चुनाव मतदान को लेकर भाजपा ने तैयार किया ब्लू प्रिंट

23 तारीख शुक्रवार को इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक क्षेत्र के तहत होने वाले मतदान को लेकर भाजपा ने ब्लू प्रिंट तैयार किया है। भाजपा जिला मीडिया विभाग के विवेक मिश्रा ने बताया कि अधिक से अधिक मतदान को लेकर संगठन के स्थानीय दिग्गज नेताओं, क्षेत्र, प्रदेश व जिला पदाधिकारियों की पूरी टीम सक्रिय है। निवर्तमान प्रदेश महामंत्री एवं वर्तमान में एमएलसी अनूप गुप्ता को प्रदेश नेतृत्व ने समन्वयक के रूप में पिछले कई दिनों से प्रयागराज में तैनात किया है। संगठनात्मक रूप से स्नातक चुनाव के सह संयोजक बनाए गए काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता लगातार प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर आदि जनपदों का दौरा कर मतदान को लेकर रणनीति तैयार कर चुके हैं। भाजपा प्रयागराज महानगर प्रभारी राकेश त्रिवेदी व महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता बराबर महानगर के सभी 15 मंडलों में सघन अभियान चला रहे हैं मतदाता पर्ची वितरण को लेकर। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी मंडल अध्यक्षों पोलिंग बूथ व बूथ प्रभारियों से आह्वाहन किया है कि अब पूरी मेहनत मतदाताओं तक पर्ची पहुंचाने में लगाई जाए जिससे अधिक से अधिक संख्या में मतदान हो सके। वेणी माधव, सिविल लाइन, चौक, मुट्ठीगंज, कीडगंज, राजरूप पुर, सदर गंगा पट्टी एवं यमुना पट्टी, भरद्वाज, विश्वविद्यालय, नैनी, शिवकुटी आदि मंडलों मंडल अध्यक्षों एवं मंडल पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाता पर्ची वितरण का काम युद्ध स्तर पर जारी है। पोलिंग बूथ प्रभारियों को सक्रियता से अपने अपने पोलिंग बूथों पर तैनात रहने की अपील की गई है।

Loading

Related posts