उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य ने बताया है कि एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के विशिष्ट उत्पाद के रूप में चिन्हित काष्ठ कला (वुड वर्क) से संबंधित सामान्य तकनीकी प्रशिक्षण तथा क्राफ्ट की बेसिक एवं एडवांस्ड ट्रेनिंग प्रदान की जानी है। यह योजना शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में शामिल है।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रशिक्षार्थियों को 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किए जाने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए पूर्व में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा चुके हैं। उक्त आवेदन के क्रम में आवेदकों का साक्षात्कार शासन द्वारा गठित समिति के माध्यम से 30 सितम्बर 2026 को अपराह्न 12:00 बजे कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, रायबरेली में आयोजित किया जाएगा।
उपायुक्त उद्योग ने सभी आवेदकों से कहा है कि वे अपने मूल प्रमाण-पत्रों के साथ निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर साक्षात्कार में प्रतिभाग करें।
![]()
