स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पेयजल गुणवत्ता की जांच हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है

गोरखपुर, 28 सितम्बर, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे पर रेल यात्रियों एवं रेल कर्मियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पेयजल गुणवत्ता की जांच हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रेल प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं कॉलोनियों में पानी की टंकियों, वाटर कूलर, वाटर टैप, वाटर फिल्टर, पेयजल वितरण बिंदुओं तथा पाइप लाइनों की नियमित सघन जांच एवं उनके रखरखाव का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे के स्वास्थ्य निरीक्षकों द्वारा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु अवशिष्ट क्लोरीन परीक्षण, जीवाणु संर्वधन परीक्षण एवं अन्य रासायनिक परीक्षण किये जा रहे हैं।

वाराणसी, लखनऊ एवं इज्जतनगर मंडलों के स्वास्थ्य निरीक्षकों द्वारा निरन्तर अवशिष्ट क्लोरीन परीक्षण, जीवाणु संर्वधन परीक्षण एवं रासायनिक परीक्षण किया जा रहा है।

स्वच्छ पेयजल गुणवत्ता जांच के दौरान आवश्यकतानुसार तत्काल सुधारात्मक कार्यवाही की जा रही है। यह विशेष अभियान पूर्वोत्तर रेलवे के सभी रेलवे स्टेशनों, आवासीय कॉलोनियों एवं कार्यालयों के सभी पेयजल स्थलों के परीक्षण तथा उनके सुधार तक जारी रहेगा। स्वास्थ्य निरीक्षकों द्वारा पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच एवं परीक्षण किया जा रहा है, ताकि रेल यात्रियों एवं रेल कर्मियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

रेल प्रशासन रेल यात्रियों एवं रेल कर्मियों के स्वास्थ्य एवं सुविधा को सर्वोपरि रखते हुये स्वच्छ पेयजल व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिये प्रतिबद्ध है।

Loading

Related posts