लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन बनारस से 17 अक्टूबर से 28 नवम्बर, 2026 तक

गोरखपुर, 27 सितम्बर, 2026: रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 05167/05168 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन बनारस से 17 अक्टूबर से 28 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक शनिवार को तथा लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 18 अक्टूबर से 29 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक रविवार को 07 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

05167 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 17 अक्टूबर से 28 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक शनिवार को बनारस से 09.50 बजे प्रस्थान कर वाराणसी जं. से 10.08 बजे, प्रयागराज छिवकी से 14.20 बजे, मानिकपुर से 16.42 बजे, सतना से 18.00 बजे, मैहर से 18.32 बजे, कटनी से 19.40 बजे, जबलपुर से 21.35 बजे, दूसरे दिन इटारसी से 02.35 बजे, खंडवा से 05.53 बजे, बुरहानपुर से 06.54 बजे, भुसावल से 07.45 बजे, नासिक रोड से 11.43 बजे, इगतपुरी से 13.10 बजे, कल्याण जं. से 15.05 बजे तथा ठाणे से 15.30 बजे छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 16.50 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 05168 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 18 अक्टूबर से 29 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक रविवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 18.10 बजे प्रस्थान कर ठाणे से 18.35 बजे, कल्याण जं. से 19.00 बजे, इगतपुरी से 21.10 बजे, नासिक रोड से 22.03 बजे, दूसरे दिन भुसावल से 02.20 बजे, बुरहानपुर से 03.00 बजे, खंडवा से 05.15 बजे, इटारसी से 08.20 बजे, जबलपुर से 12.05 बजे, कटनी से 13.35 बजे, मैहर से 14.27 बजे, सतना से 15.25 बजे, मानिकपुर से 17.40 बजे, प्रयागराज छिवकी से 19.25 बजे तथा तीसरे दिन वाराणसी जं. से 00.35 बजे छूटकर बनारस 00.50 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

Loading

Related posts