अब हर युवा बनेगा उद्यमी : मा. कश्मीरी लाल जी

रायबरेली, लालगंज ।स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान के तत्वावधान में लालगंज कस्बे स्थित के.पी.एम. इंटर कॉलेज में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता, स्वरोजगार एवं रोजगार सृजन की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संगठक मा. कश्मीरी लाल जी ने युवाओं को रोजगार के विभिन्न आयामों से परिचित कराया तथा उद्यमिता एवं स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। अपने गांव, शहर और क्षेत्र में उद्यम स्थापित कर गुणवत्तापूर्ण रोजगार का सृजन करना आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक श्री अनुज मिश्रा जी ने की। उन्होंने युवाओं को उद्यमिता एवं स्वरोजगार के लिए विद्यालय की ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि श्री अमित कुमार सिंह जी, प्रांत संयोजक, स्वदेशी जागरण मंच ने उद्यमिता के लिए प्रेरित करने वाले युवाओं को प्रशस्ति-पत्र वितरित किए। इस अवसर पर प्रांत पूर्णकालिक श्री राजीव कुमार जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री पंकज गाना जी, श्री ऋषभ सिंह जी, श्री सचिन सिंह जी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। अंत में सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Loading

Related posts