कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपमहापौर एवं भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश की पूर्व प्रदेश मंत्री श्रीमती अनामिका चौधरी ने शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर अनामिका चौधरी ने कहा कि “हमारे युवाओं के विचारों और सपनों में ही ‘विकसित भारत’ आकार ले रहा है। आज इन बच्चों ने अपनी कला और ओजस्वी विचारों से जो समर्थ और समृद्ध भारत की रूपरेखा प्रस्तुत की है, वह अत्यंत प्रेरणादायी है। यही युवा शक्ति माननीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगी।”
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बच्चों द्वारा बनाए गए पोस्टरों में आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत और एक भारत-श्रेष्ठ भारत की झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम में पार्षद नेम यादव,विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अनंत कुमार गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक कुंवर मृगेंद्र सिंह जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी गंगापार, कार्यक्रम संयोजिका वत्सला जायसवाल प्रवक्ता एवं निधि त्रिपाठी प्रवक्ता, दुर्गेश दुबे प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय सांस्कृतिक परिषद, सतीश गुप्ता जी नगर अध्यक्ष, भारतीय सांस्कृतिक परिषद
सहित समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
![]()
