91वीं अखिल भारतीय रेलवे महिला एवं पुरुष एथलेटिक्स चैम्पियनशिप-2026 में पूर्वोत्तर रेलवे की महिला एथलीट सुश्री वंदना ने रेस वाक् मैराथन में रजत पदक

गोरखपुर, 14 सितम्बर, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) द्वारा खिलाड़ियों को उपलब्ध कराये जा रहे अत्याधुनिक संसाधनों एवं प्रशिक्षण के फलस्वरूप पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियों का क्रम निरन्तर जारी है। इसी क्रम में, कोलकाता में 11 से 13 सितम्बर, 2026 तक आयोजित 91वीं अखिल भारतीय रेलवे महिला एवं पुरुष एथलेटिक्स चैम्पियनशिप-2026 में पूर्वोत्तर रेलवे की महिला एथलीट सुश्री वंदना ने रेस वाक् मैराथन में रजत पदक तथा सुश्री पूजा वर्मा ने 10,000 मीटर रेस, सुश्री नंदिनी गुप्ता ने 5,000 मीटर रेस एवं सुश्री रेबी पाल ने 3,000 मीटर स्टीपलचेज़ में कांस्य पदक और पुरुष एथलीट श्री नीरज कुमार चौरसिया ने हाफ मैराथन रेस वाक् में कांस्य पदक जीता। इस प्रकार, पूर्वोत्तर रेलवे को इस चैम्पियनशिप में कुल 05 पदक प्राप्त हुये।
पूर्वोत्तर रेलवे के पुरुष एवं महिला एथलीटों के शानदार प्रदर्शन पर महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे एवं सरंक्षक/नरसा श्री उदय बोरवणकर, अपर महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री विनोद कुमार शुक्ल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण एवं अध्यक्ष/नरसा श्री अनुज मित्तल, महासचिव/नरसा श्री अक्षय मिश्रा, एथलेटिक्स/सचिव श्री अनुज मिश्रा, सहायक क्रीड़ाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह, एथलेटिक्स/कोच श्री जवाहर प्रसाद तथा नरसा पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

Loading

Related posts