नियुक्ति पत्र में अध्यक्ष चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री शौर्य दीप के अनुभव और विशेषज्ञता से कायस्थ पाठशाला और उसकी संस्थाओं के विकास में एक सार्थक योगदान मिलेगा। साथ ही, चिकित्सा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आमजन को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ कराने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। इस दायित्व को ग्रहण करने के बाद श्री शौर्य दीप ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतरीन और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं, आधुनिक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल और डायग्नोस्टिक सेंटर के माध्यम से प्राप्त हो सकें। शौर्यदीप सचिन श्रीवास्तव के उपाध्यक्ष बनाये जाने पर सर्व श्री कौशलेन्द्र श्रीवास्तव,ट्रस्ट के महामंत्री एस डी कौटिल्य, पवन शंकर,रंग जी श्रीवास्तव,अजयश्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव सहित ट्रस्ट के तमाम पदाधिकारियों एवं ट्रस्ट से जुड़े लोंगो ने बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।
![]()
