Graduation के बाद क्या करें? BA छात्रों के लिए LLB और BEd समेत ये हैं बेस्ट Top Career Options

बीए एक ऐसा कोर्स है, जिसके बाद छात्रों को कई फील्ड में अपना कॅरियर बना सकते हैं। आर्ट्स बैकग्राउंड से पढ़ाई पूरी होने के बाद भी स्टूडेंट्स को कई अच्छे कॅरियर ऑप्शन मिलते हैं। ऐसे में आप इन कोर्स की पढ़ाई के बाद प्लेसमेंट होने पर अच्छी सैलरी पैकेज होने की संभावना होती है। सिविल सर्विसेज, लॉ, कॉर्पोरेट और जर्नलिज्म जैसे कई कोर्स हैं, जिनको स्टूडेंट्स कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि BA के बाद क्या कॅरियर ऑप्शन चुन सकते हैं।

करियर ऑप्शन

MA

MBA

LLB

BEd

Mass Comm

 

MA में एडमिशन

बीए करने के बाद अगर आप भी एमए करने की सोच रहे हैं। तो बता दें कि यह 2 साल का पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स है। इसमें आप हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, हिंदी या ज्योग्राफी जैसे किसी एक सब्जेक्ट को चुन सकते हैं। यह डिग्री पूरी करने के बाद आप लेक्चरर, शिक्षक, कंटेंट राइटर या स्टेट एग्जाम्स क्लियर करके सिविल अधिकारी बन सकते हैं।

कानूनीशिक्षा

 

BA के बाद करें MBA

जो स्टूडेंट्स आर्ट्स में पढ़े हैं, अगर वह MBA में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं। तो बता दें कि यह एक प्रोफेशनल कोर्स है। इसमें साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स आदि सभी स्ट्रीम के स्टूडेंट्स एडमिशन ले सकते हैं। MBA करने के बाद प्लेसमेंट के हिसाब से सैलरी मिलती है।

 

लॉ में बनाएं फ्यूचर

BA करने के बाद आप चाहें तो लॉ की पढ़ाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको LLB की डिग्री हासिल करनी होगी, जोकि 3 साल की होती है। इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए उम्र की कोई लिमिट नहीं है। मार्क्स या एंट्रेंस एग्जाम के जरिए कई कॉलेजों में एडमिशन होता है।

 

टीचिंग में करियर

अगर आप टीचिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं तो BA ग्रेजुएट बीएड ऑप्शन ले सकते हैं। सरकारी स्कूलों में सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी लेवल पर TGT और PGT टीचर के लिए बीएड की डिग्री मांगी जाती है। इस कोर्स को करने के बाद सरकारी नौकरी के ऑप्शन बढ़ जाते हैं।

 

मॉस कम्युनिकेशन

अगर आप  पत्रकारिता में अपना फ्यूचर देखते हैं, तो आप पीजी डिप्लोमा का 1 साल का कोर्स कर सकते हैं। या फिर मास्टर डिग्री इन मास कम्युनिकेशन कोर्स कर सकते हैं। इस कोर्स को आप नई दिल्ली में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी का दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म और जामिया मिलिया इस्लामिया जैसे अच्छे कॉलेज ऑप्शन हैं।

Loading

Related posts