रेलवे टिकटिंग प्रणाली (UTS/PRS) में स्टेशन का नाम अंग्रेजी में MC SUNIL KATHUA तथा हिंदी में शा क सुनील कुमार कठुआ प्रदर्शित किया जाएगा।
स्टेशन का नया नाम (अंग्रेजी में)- Martyr Captain Sunil Kumar Choudhary Kathua
स्टेशन का नया नाम (हिंदी में)-शहीद कप्तान सुनील कुमार चौधरी कठुआ
स्टेशन का नया कोड – MSKT है I
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा आरक्षण, टिकट बुकिंग तथा अन्य रेलवे सेवाओं के दौरान स्टेशन के नए नाम और कोड का उपयोग करें। यह निर्णय राष्ट्र सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिक शहीद कप्तान सुनील कुमार चौधरी की स्मृति और सम्मान में लिया गया है।
![]()
