मूंग दाल से पॉपकॉर्न कैसे बनाएं?
– मूंग दाल के पॉपकॉर्न बनाने के लिए अच्छी तरह से मूंग दाल को धो लें और इसे पर्याप्त मात्रा पानी में 6-8 घंटे या रात भर के लिए भिगो दें।
– भीगी हुई दाल का सारा पानी को निकाल दें और इसको साफ कपड़े या पेपर टॉवल पर फैलाकर 30-40 मिनट तक सूखने दें।
– इसके बाद एक भारी तले के पैन या कढ़ाई में मीडियम आंच पर तेल को गर्म करें। तेल गरम हुआ है या नहीं, इसको चेक करने के लिए उसमें एक दाल डालें।
– गरम तेल में थोड़ी सी भीगी हुई दाल डालें और तुरंत पैन को ढक्कन से ढक दें।
– थोड़ी देर बाद ही आपके दाल पॉपकॉर्न की तरह फूलने लगेंगे। समान रुप से पकने के लिए इसे धीरे पलटते रहें।
– ध्यान रखें कि चटकने की अवाज धीमी हो जाए, तो फ्लेम को बंद कर दें और दाल को छेद वाली चम्मच से निकाल लें।
– जब तक दाल गरम रहती है उस पर नमक और मसाले छिड़कें, जिससे सब कुछ अच्छी तरह मिला सके।
– इसको बाद में एयरटाइट में कंटनेर में एक दिन तक स्टोर करके रख दें।
![]()
