लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘हर आम भारतीय की जिदगी आज ऐसी ही नर्क की यातना बन गई है। सिस्टम सत्ता के सामने बिक चुका है। सब एक-दूसरे की पीठ थपथपाते हैं और मिलकर जनता को रौंदते हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘देश में लालच की महामारी फैल चुकी है, शहरी सड़न जिसका सबसे डरावना चेहरा है। हमारा समाज इसलिए मर रहा है क्योंकि हमने इस सड़न को “न्यू नॉर्मल” मान लिया है, सुन्न, निशब्द, बेपरवाह।’’ राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया कि जवाबदेही की मांग करो, वरना यह सड़न हर दरवाज़े तक पहुंचेगी।
![]()
