सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, इटरनल, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और भारती एयरटेल में उल्लेखनीय गिरावट हुई। दूसरी ओर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाइटन, इन्फोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल थे।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,721.26 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,381.34 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत बढ़कर 62.31 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
![]()
