राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय कैंप का आयोजन

नवाबगंज, प्रयागराज । रामदुलारी बच्चू लाल जायसवाल पीजी कॉलेज नवाबगंज में आयोजित एनएसएस की सात दिवसीय विशेष कैंप के प्रथम दिन कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक लक्ष्मी नारायण जायसवाल ने दीप प्रज्वलित करके किया तथा समाज सेवा तथा अनुशासन के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ लखेंद्र यादव ने आचरण की शुद्धता के बारे मे जानकारी दी। इसके पश्चात एनएनएस कार्यक्रम अधिकारी प्रतिमा कुमारी ने राष्ट्रीय कैडेट कोर के महत्व तथा उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। इसके पश्चात राष्ट्रीय कैडेट कोर के स्वयंसेवकों के द्वारा महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई की गई । इस अवसर पर प्रभारी सोनू केसरवानी, शिविर कार्यक्रम संयोजक सपना साहू, आनंद पाण्डेय, प्रवक्ता आशुतोष गुप्ता, सुमन पटेल, अंकित जायसवाल (प्रबंधक) तथा हेड वॉलेंटियर प्रशांत तिवारी एवं अनामिका आदि उपस्थित रहे।

Loading

Related posts