नौकरी की जरुरी डिटेल्स
– पद का नाम/कैटेगिरी- प्रिंसिपल एडवाइजर/एडवाइजर- कंटेंट ऑपरेशन, पीबी
– सैलरी – 2.5 लाख से 3.0 लाख तक
– वर्क प्लेस- नई दिल्ली
– काम की अवधि – 1 साल
– आयु सीमा- 45 वर्ष से कम
शैक्षिणक योग्यता
प्रसार भारती में नौकरी करने के लिए उम्मीदवारों के पास कंटेंट डेवलपमेंट/मास कम्युनिकेशन/एडवरटाइजिंग/फिल्म मेकिंग आदि में पोस्ट ग्रेजुएट/पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। मैनजमेंट क्वालिफिकेशन जैसे एमबीए/पीजी डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता रखने वाले कैंडीडेट इस पद पर अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रॉनिक मीडिया/डिजिटल ऑपरेशन ऑफ जनरल एंटरटेनमेंट/स्पोर्ट्स और अन्य ब्रॉडकास्टिंग का 15 साल से ऊपर का अनुभव होना बहुत जरुरी है। जिन लोगों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा उन्हें ई-मेल के जरिए कॉन्टेक्ट किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
– सबसे पहले आप प्रसार भारती की ऑफिशियल बेवसाइट पर https://avedan.prasarbharati.org पर जाएं।
– इसके बाद Register New User पर जाकर बेसिक डिटेल्स के जरिए रजिस्ट्रेशन के करें और पासवर्ड क्रिएट करें।
– अब लॉगिन करें और मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भर दें।
– इसके बाद शैक्षिक दस्तावेज और जरुरी डॉक्यूमेंट्स की जानकारी दर्ज करें।
– अब मांगी गई पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर अपलोड करें।
– यदि आपको आवेदन करने में कोई भी दिक्कत आती है, तो avedanhelpdesk@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।
![]()
