समा के चावल की खीर बनाने के लिए सामग्री
– समा के चावल – आधा कप
– दूध – 1 लीटर (फुल क्रीम)
– चीनी – आधा कप (स्वादानुसार)
– काजू – 10-12 (बारीक कटे हुए)
– किशमिश – 10-12
– छोटी इलायची – 4-5 (पिसी हुई)
समा के चावल की खीर बनाने की विधि
– खीर बनाने के सबसे पहले आप समा के चावलों का अच्छे से धोना है और 20-30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें।
– अब एक बड़े बर्तन में दूध को उबालने के लिए रख दें। जब दूध में उबाल आ जाए, तो गैस की आंच को धीमी कर दें।
– इसके बाद भीगे हुए चावलों को पानी से निकालकर दूध में डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
– इस खीर को धीमी आंच पर तब तक पकने दें, जब तक चावल पूरी तरह से नरम न हो जाएं और दूध गाढ़ा न हो जाए। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि खीर बर्तन के तले में न लगे।
– चावल पकने के बाद, इसमें कटे हुए काजू और किशमिश डालकर कुछ मिनट और पकाएं।
– इसके बाद खीर में चीनी मिला दें और चीनी घुलने तक लगातर चलाते रहें।
– अब इसमें इलायची पाउडर डालें और गैस को बंद कर दें।
– यह लीजिए तैयार है समा के चावल की खीर। इस भोग को मां ब्रह्मचारिणी को लगाएं और इसके बाद प्रसाद के तौर पर इसका सेवन करें।
![]()
