80 बच्चों को पिलाई गई स्वर्णप्राशन की दवा, 120 मरीजों की हुई नेत्र जांच ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने के उद्देश्य से आयुर्वेद विभाग, प्रयागराज के द्वारा गुरुवार को विकास खंड धनूपुर के ग्राम बनकट स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय परिसर में ‘आयुष आपके द्वार’ अभियान के अंतर्गत आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नवीन सोनी, प्रधान पति पंकज पाण्डेय, संस्कार भारती के सर्वेश पाण्डेय एवं डॉ. अवनीश पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर तथा भगवान धन्वंतरि के…
![]()
