नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने मेला क्षेत्र में भ्रमण कर तैयारियों का लिया जायजा

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा ने प्रयागराज भ्रमण के दौरान मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मेला क्षेत्र में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और आवागमन की सभी व्यवस्थाएं हर समय सुचारु बनी रहें। भ्रमण के दौरान मंत्री श्री शर्मा ने विभिन्न जनपदों एवं प्रदेशों से आए श्रद्धालुओं से सीधे…

Loading

Read More

जीरोरोड बस अड्डा बंद, विंध्याचल-मीरजापुर, रेनूकूट-सोनभद्र, ओबरा-शक्तिनगर, चित्रकूट की बसें अब मिलेंगी यहां से

प्रयागराज। सिविल लाइंस बस अड्डे के बाद अब शहर के अंदर मौजूद जीरो रोड बस स्टेशन अब दो वर्ष या उससे ज्यादा समय के लिए बंद हो गया है। ऐसा इसलिए कि पुनर्विकास का काम शुरू हो चुका है। जीरो रोड बस अड्डा अब आधुनिक बस स्टेशन बनेगा, जो यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देगा। लेकिन तब तक थोड़ी परेशानी तो झेलनी पड़ेगी। अब यहां से चलने वाली सभी बसें नैनी के लेप्रोसी चौराहे पर शिफ्ट कर दी गई हैं। यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किल जीरो रोड से विंध्याचल, मीरजापुर, रेनूकूट, सोनभद्र, ओबरा,…

Loading

Read More

मौनी अमावस्या व वसंत पंचमी पर महाकुंभ सा दिखेगा वैष्णव अखाड़ों का वैभव

सनातन धर्म की आध्यात्मिक संस्कृति व संस्कारों का संवाहक माघ मेला नई परंपरा का साक्षी बनेगा। कुंभ-महाकुंभ के अमृत स्नान (शाही स्नान) की भांति वैष्णव सम्प्रदाय के संत पर्व स्नान करेंगे। मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी पर ध्वज-पताका, अस्त्र-शस्त्र, बैंडबाजा के साथ वैष्णव सम्प्रदाय के निर्मोही अनी, निर्वाणी अनी और दिगंबर अनी अखाड़ा के सैकड़ों संत संगम स्नान करने जाएंगे। सतुआ बाबा शिविर में समीक्षा बैठक इसे लेकर बुधवार को खाकचौक व्यवस्था समिति की सतुआ बाबा शिविर में समीक्षा बैठक हुई। समिति के महामंत्री जगदगुरु संतोषाचार्य सतुआबाबा ने कहा कि…

Loading

Read More

भारतीय रेल का ‘स्मार्ट’ कायाकल्प, सिंगापुर में गवर्नेंस के गुर सीखेंगे रेल अधिकारी, यात्रियों को क्या होगा लाभ? आइए जानें

प्रयागराज। भारतीय रेलवे अब सिर्फ पटरियों पर दौड़ने वाली ट्रेन नहीं, बल्कि एक विश्वस्तरीय तकनीकी मंच बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री के ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘विकसित भारत’ के विजन को धरातल पर उतारने के लिए रेलवे बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया है। भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को आगामी छह से 10 अप्रैल 2026 तक सिंगापुर में “पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड गवर्नेंस” (लोक प्रशासन और शासन) का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह पहल भारतीय रेलवे को ‘सर्विस ओरिएंटेड’ (सेवा उन्मुख) संगठन बनाने की दिशा में एक रणनीतिक निवेश मानी जा रही…

Loading

Read More

मकर संक्रांति-मौनी अमावस्या पर कहां से मेले में प्रवेश, किधर वाहन पार्किंग, कैसे संगम पहुंचेंगे? सब कुछ तय

 माघ मेले के दो बड़े स्नान पर्व मकर संक्रांति व मौनी अमावस्या को लेकर जिले में इंट्री से लेकर माघ मेले तक तमाम तरह के ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान 13 जनवरी तक सामान्य ट्रैफिक प्लान भी लागू रहेगा। …ताकि लोगों को परेशान न होना पड़े कहां वाहन पार्क होंगे? कहां से मेले में प्रवेश मिलेगा? कैसे संगम तक पहुंचेंगे? सब कुछ तय हो गया है। निरीक्षक गोपनीय विकास कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए मेला के प्रवेश द्वारों पर अनाउंस…

Loading

Read More

तेंदुआ पिजरे में कैद, 9 घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग के हाथ आ सका

प्रयागराज)। पिछले करीब छह माह से दशहत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार गुरुवार को पकड़ लिया गया। वह सुबह छिबैया गांव में घुस गया था। यहां उसने हमला करके दो लोगों को घायल कर दिया। इसके बाद वह एक घर में घुस गया। इसी घर में लोगों ने उसे बंद कर दिया। अंदर फंसे लोगों रोशनदान के सहारे निकाला गया। कानपुर के विशेषज्ञ ने किया बेहोश, पिजरे में कैद किया सूचना पर वन विभाग के अफसर पहुंचे। करीब नौ घंटे तक मशक्कत चली। आखिर में कानपुर से आए विशेषज्ञ ने उसे…

Loading

Read More

उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग की तत्कालीन अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पांडेय ने व्यक्तिगत कारणों से नहीं दिया था त्यागपत्र, लिया गया था

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की विज्ञापन संख्या-51 के तहत हुई असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर निरस्त किए जाने के साथ ही तत्कालीन अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पांडेय के त्यागपत्र मामले में नया तथ्य सामने आया है। त्यागपत्र लिया गया था मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी निर्देश में बताया गया है कि परीक्षा में धांधली एवं अवैध धनवसूली के आरोप में एसटीएफ द्वारा तीन लोगों को गिरफ्तार कर दर्ज कराए गए मुकदमे की जांच की निष्पक्षता सुनिश्चित रखने के उद्देश्य से तत्कालीन अध्यक्ष का…

Loading

Read More

एसआईआर को लेकर भाजपा का सोरांव विधानसभा सम्मेलन आयोजित किया गया

सोरांव। सोमवार को सोरांव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एसआईआर को लेकर एक सम्मेलन आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी उत्तर मौर्या व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रवासी हौसला प्रसाद पाठक मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने की। शुरुआत मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा वंदे मातरम् के साथ की गई।एसआईआर पर चर्चा करते हुए…

Loading

Read More

मऊआइमा में मनाया गया अनाथ बच्चों का जन्मदिन

मऊआइमा । प्रयागराज जनपद के मऊआइमा में अनाथ बच्चों का जन्मदिन बड़े ही धूम धाम से मनाया गया जिसका नाम बच्चों की मुस्कान का महाकुंभ नाम दिया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिलीप खत्री व विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष मनीष साहू व मुदित खत्री रहे । यह कार्यक्रम हैप्पी लाइफ फैमिली एंड वेलफेयर सोसाइटी व व्यापार मंडल मऊआइमा प्रयागराज के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को मऊआइमा हनुमानगढ़ी देव पब्लिक स्कूल में भब्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों ने अपने…

Loading

Read More

समस्त थानों की मिशन शक्ति टीम द्वारा चलाया गया ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान

प्रयागराज। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति 5.0” के तहत पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में सोमवार को गंगानगर जोन के समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों/मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, कस्बों, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न…

Loading

Read More