सफाई मित्रों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ व्यक्तिगत स्वच्छता एवं कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक* उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल द्वारा स्पेशल कैंपेन 6.0 के अंतर्गत आज दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, प्रयागराज डॉ. सुरेन्द्र नाथ के मार्गदर्शन में केंद्रीय चिकित्सालय के सभागार में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 53 सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर के दौरान सभी संविदा सफाईकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही उन्हें संक्रमण से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए…
![]()
