वरिष्ठ समाजसेविका एवं अधिवक्ता सुभाष राठी का निधन

अंतिम पायदान के लोगों की आवाज बनीं, 450 से अधिक दिव्यांग बेटियों का कराया विवाह प्रयागराज। अनाम स्नेह की संरक्षक, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद श्रीमती सुभाष राठी का 6 सितंबर को नई दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही प्रयागराज के सामाजिक एवं अधिवक्ता संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार सुबह उनके पुत्र अधिवक्ता राहुल राठी पार्थिव शरीर लेकर प्रयागराज स्थित प्रीतम नगर आवास पहुंचे। उनके अंतिम दर्शन के लिए आवास से लेकर रसूलाबाद घाट तक शुभचिंतकों,…

Loading

Read More

दिव्यांग बच्चों को आवश्यक उपकरण/उपस्कर वितरण हेतु कैम्प का किया जायेगा आयोजन

प्रयागराज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अनिल कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि समेकित शिक्षा के अन्तर्गत विशिष्ट आवश्यकता के दिव्यांग बच्चों को आवश्यक उपकरण/उपस्कर जैसे-हियरिंग एड, वैशाखी, छड़ी, डील चेयर, ट्राइसाइकिल, ब्रेल स्लेट, केन, कैलीपर व अन्य आवश्यक आधुनिक सहायक उपकरण/उपस्कर इत्यादि हेतु एलिम्को, कानपुर से सहयोग से मेजरमेन्ट/चिन्हॉकन कैम्प में संविलियन विद्यालय रामपुर ब्लॉक करछना में दिनांक 14.09.2026 दिव्यांग बच्चों का परीक्षण एवं पंजीकरण किया जायेगा तथा दिनांक 23.11.2026 उपकरण/उपस्कर का वितरण किया जायेगा। इसी प्रकार दिनांक 15.09.2026 को उच्च प्राथमिक विद्यालय हथिगंहा ब्लॉक…

Loading

Read More

डीएलएड बीटीसी स्पेशल बैक पेपर कराने एवं डेट शीट जारी कराने के लिए आज पीएनपी प्रयागराज में धरना प्रदर्शन

डीएलएड बीटीसी सेकंड एंड फोर्थ सेमेस्टर का स्पेशल बैक पेपर करने के लिए आज चौथी बार धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें पांच सदस्यीय टीम पीएनपी सचिव राजेंद्र प्रसाद से मुलाकात की गई जिसमें आश्वासन दिया गया था कि एक घंटे में डेट शीट जारी किया जाएगा डीएलएड बीटीसी अध्यक्ष विनोद पटेल का कहना है डेट शीट एक घंटे में जारी कर दिया गया और सारे प्रशिक्षुओं की जीत हुई और सभी साथी अपने अपने घर वापस लौट गये प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर का पेपर 21 सितंबर से और द्वितीय और…

Loading

Read More

आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवा की दिशा में नई पहल

सिविल लाइंस में हुआ आयुर्वेदिक केंद्र का भव्य शुभारंभ प्रयागराज 07 सितंबर। स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में जनसामान्य को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में आज सिविल लाइंस, सुभाष चौराहा, एल-चिको रेस्टोरेंट के पीछे एक नए “IMC मेरा आयुर्वेदिक केंद्र” का भव्य शुभारंभ जॉइंट कमिश्नर प्रयागराज अच्छेलाल विश्वकर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया साथ में केंद्र के प्रोप्राइटर डॉ. अजय शर्मा, एडवोकेट एवं कोहिनूर क्राउन प्रेसिडेंट स्टार उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में कंपनी से जुड़े अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं विशिष्ट…

Loading

Read More

प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों को RailOne ऐप के प्रति किया गया जागरूक

डिजिटल माध्यम से टिकट बुकिंग को सरल एवं सुविधाजनक बनाने के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान आज दिनांक 05 सितम्बर, 2026 को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/प्रयागराज, श्री हरिमोहन के मार्गदर्शन में प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने तथा आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट बुकिंग को सरल और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से RailOne ऐप जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेल कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को RailOne ऐप की उपयोगिता, टिकट बुकिंग की प्रक्रिया तथा ऐप के माध्यम से उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी…

Loading

Read More

प्रयागराज मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिली राइड-हेलिंग कियोस्क की सुविधा

उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं बेहतर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी के उद्देश्य से मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर राइड-हेलिंग कियोस्क की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस सुविधा के लिए मेसर्स Roppen Transportation Services Pvt. Ltd. (Rapido) को 03 वर्ष की अवधि के लिए अनुबंध आवंटित किया गया है। जिसमें से इस सुविधा का प्रारम्भ प्रयागराज जंक्शन पर आज दिनांक 05 सितंबर 2026 से कर दी गयी है| यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राइड-हेलिंग कियोस्क निम्नलिखित स्टेशनों पर उपलब्ध कराए गए हैं— प्रयागराज…

Loading

Read More

भरद्वाजपुरम में वाटर एटीएम का लोकार्पण, 200 घरों को मिलेगा प्रतिदिन 20 लीटर शुद्ध पेयजल।

भरद्वाजपुरम में वाटर एटीएम का लोकार्पण, 200 घरों को मिलेगा प्रतिदिन 20 लीटर शुद्ध पेयजल महापौर गणेश केसरवानी ने वाटर एटीएम जनता को किया समर्पित, नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नगर निगम का निरंतर प्रयास प्रयागराज, 5 सितम्बर 2026। नागरिकों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने तथा शहर में मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में नगर निगम प्रयागराज द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड संख्या 69 भरद्वाजपुरम के संजय नगर, अल्लापुर बस्ती में नगर निगम प्रयागराज…

Loading

Read More

35 शिक्षकों को मिला ‘अष्टावक्र गौरव सम्मान’

’न्यायमूर्ति गौतम चौधरी बोले—शिक्षक समाज का निर्माता, प्रतिभाओं को तराशना उसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी प्रयागराज। शिक्षक दिवस के अवसर पर राजर्षि टंडन सेवा केंद्र, बैंक रोड में आयोजित समारोह में दिव्यांग शिक्षकों एवं दिव्यांगजनों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 35 शिक्षकों को ‘अष्टावक्र गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति गौतम चौधरी रहे।अपने संबोधन में न्यायमूर्ति चौधरी ने कहा कि शिक्षक समाज का सबसे बड़ा निर्माता है और प्रतिभाओं को तराशना उसकी सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सशक्त भारत…

Loading

Read More

गरीब छात्रों के सपनों को पंख लगा रहा ‘रफीक सर’ का निःशुल्क अभियान

‘टारगेट पीसीएस 2026 विद रफीक’ ग्रुप से अब तक 40 से अधिक अभ्यर्थियों को मिली सफलता प्रयागराज। आधुनिक तकनीकी दौर में जहां शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है, वहीं कुछ शिक्षक आज भी शिक्षा को सेवा का माध्यम मानकर आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के सपनों को पूरा करने में जुटे हैं। ऐसे ही शिक्षकों में माध्यमिक शिक्षा विभाग, प्रयागराज के पीईएस अधिकारी मोहम्मद रफीक का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है।इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के पूर्व छात्र मोहम्मद रफीक ने कोविड काल वर्ष 2020 में…

Loading

Read More

प्रयागराज मंडल में चलाया जा रहा सघन टिकट चेकिंग अभियान

अगस्त माह में 70 हज़ार से अधिक यात्री किए गए प्रभारित  अगस्त माह में 6.67 करोड़ रुपए से अधिक वसूला गया जुर्माना मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग, श्री हरिमोहन के निर्देशन में अगस्त माह के दौरान विशेष रूप से व्यापक टिकट जांच अभियान चलाया गया। प्रयागराज मंडल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ वैध टिकट के साथ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्रवाई कर रहा है। दिनांक 01 अगस्त, 2026 से 31 अगस्त, 2026 तक चलाए गए सघन…

Loading

Read More