आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य में बैंकिंग व्यवस्था सहयोगी बने, बाधक नहीं : रजनीकांत श्रीवास्तव

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रांत सह-संयोजक रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत, लोकल फॉर वोकल और स्वदेशी के संकल्प को वर्ष 2047 तक विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आधार बनाया गया है। इस संकल्प को जमीन पर उतारने में छोटे उद्यमियों, एमएसएमई, कारीगरों, स्थानीय उत्पादकों और ओडीओपी से जुड़े उद्यमों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन उद्यमों को मजबूत बनाने में बैंकिंग व्यवस्था की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें प्रधानमंत्री मुद्रा…

Loading

Read More

मोहिउद्दीनपुर विद्यालय में LBD कक्ष का भव्य उद्घाटन

करके सीखने की अवधारणा से विद्यार्थियों में विकसित होगी रचनात्मक एवं व्यावहारिक सोच प्रयागराज। उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहिउद्दीनपुर, विकासखंड चाका में शनिवार को प्रातः 11:30 बजे LBD कक्ष का भव्य एवं गरिमामय उद्घाटन श्री अनिल कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रयागराज द्वारा किया गया। विद्यालय में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अनिल कुमार एवं श्री विकास पाण्डेय, डी.सी. समेकित शिक्षा के आगमन पर स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं ने सुसज्जित बैंड की मधुर धुनों के साथ उनका उत्साहपूर्ण एवं भव्य स्वागत किया। विद्यार्थियों की अनुशासित एवं आकर्षक प्रस्तुति ने समारोह को विशेष…

Loading

Read More

लखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण कार्य के कारण निम्न ट्रेनों के संचालन को शॉर्ट टर्मिनेशन

रेलवे प्रशासन द्वारा सर्वसाधरण को सूचित किया जाता है कि लखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण कार्य के कारण निम्न ट्रेनों के संचालन को शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन तथा मार्ग परिवर्तन किया जाएगा। विवरण निम्नलिखित है: गाड़ियों का शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन गाड़ी सं. 64701 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी–लखनऊ का संचालन 14 एवं 15 सितंबर 2026 को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। इन तिथियों को यह गाड़ी लखनऊ तक संचालित नहीं होगी। गाड़ी सं. 64702 लखनऊ–वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी का संचालन 14 एवं 15 सितंबर 2026 को कानपुर सेंट्रल से ओरिजिनेट किया जाएगा। इन…

Loading

Read More

त्योहारों के अवसर पर यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेन सेवाओं का विस्तार

त्योहारों के अवसर पर यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेन सेवाओं का विस्तार विवरण निम्नलिखित है: गाड़ी संख्या 02877/02878 रांची – आनंद विहार – रांची साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी (TOD) की अवधि में विस्तार: ट्रेन संख्या 02877 (रांची से आनंद विहार): यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को चलेगी। पूर्व में अधिसूचित तिथि 26.09.26 के बाद अब इसे 03.10.2026 से 28.11.2026 तक कुल 09 अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ा दिया गया है।ट्रेन संख्या 02878 (आनंद विहार से रांची): यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को चलेगी। पूर्व में अधिसूचित तिथि 27.09.26 के बाद अब इसे…

Loading

Read More

उत्तर मध्य रेलवे की सोनिया कुशवाहा ने माउंट कुन (23,200 फीट) पर फहराया तिरंगा; वापसी पर हुआ भव्य स्वागत

उत्तर मध्य रेलवे में कार्यरत एवं उत्तर मध्य रेलवे की हॉकी खिलाड़ी/पर्वतारोही सोनिया कुशवाहा ने लद्दाख की कठिन ज़ंस्कार रेंज में स्थित माउंट कुन (23,200 फीट / 7,077 मीटर) पर सफलतापूर्वक विजय प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। उल्लेखनीय है कि इस ऐतिहासिक अभियान के लिए 21 अगस्त 2026 को उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने सुश्री सोनिया कुशवाहा को राष्ट्रीय ध्वज सौंपकर झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस समारोह में उत्तर मध्य रेलवे खेल संघ के पदाधिकारियों एवं…

Loading

Read More

प्रसून कुमार सिंह 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय बास्केटबॉल टीम चयनकर्ता नियुक्त

दिनांक 14 सितंबर2026 17 सितंबर तक गोरखपुर में आयोजित विद्यालयीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में नेशनल इंटर कालेज में शारीरिक शिक्षा क्रीडा अध्यापक के पद पर कार्यरत प्रसून सिंह को माध्यमिक विद्यालयीय बास्केटबॉल टीम अंडर 17 बालक चयनकर्ता नियुक्त किया गया। इस अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक आर एन विश्वकर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार राय, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक अजय गिरी, कॉलेज की मंडलीय खेल सचिव राजकुमार, जिला खेल सचिव ब्रजेश श्रीवास्तव, रंजना सिंह रवीन्द्र मिश्र, सोनिका गुप्ता हसबीन अरविंद गौतम अरुण पांडे शैलेंद्र साहू राजेश तिवारी एवं समस्त खेल परिवार…

Loading

Read More

शौर्यदीप सचिन श्रीवास्तव बने के पी ट्रस्ट के उपाध्यक्ष

प्रयागराज। सम्पूर्ण एशिया भर में शिक्षा, समाज सेवा और चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था ‘द कायस्थ पाठशाला'(के. पी. ट्रस्ट ) (12/4, कमला नेहरू रोड, प्रयागराज ) के उपाध्यक्ष पद पर टैगोर टाउन निवासी शौर्य दीप सचिन श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है । संस्था के अध्यक्ष चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह ने शुक्रवार को मनोनयन पत्र सौंपा ।यह नियुक्ति संस्था के चिकित्सा सेवा विस्तार और विकास के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस पद पर आसीन होने के उपरांत श्री शौर्य दीप का मुख्य उद्देश्य संस्था…

Loading

Read More

दाधिकान्दों मेला सलेम सराय की तैयारियों का महापौर गणेश केसरवानी ने लिया जायजा

सफाई, मार्ग प्रकाश, पेयजल, शौचालय और यातायात मार्ग को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश प्रयागराज। आगामी दिनों में आयोजित होने वाले दाधिकान्दों मेला सलेम सराय को लेकर नगर निगम प्रयागराज द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने मेला क्षेत्र एवं चौकी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। महापौर ने अधिकारियों एवं मेला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को किसी भी प्रकार…

Loading

Read More

एफएलएन प्रशिक्षण: बच्चों की मजबूत नींव, उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम.

बीआरसी उरुवा में एफएलएन प्रशिक्षण का पांचवा व अंतिम बैच संपन्न। प्रशिक्षण में उरुवा ब्लॉक के कुल 430 शिक्षक व शिक्षामित्रों ने लिया प्रशिक्षण।■ मेजा, प्रयागराज: बीआरसी उरुवा के सभागार में एफएलएन तथा एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों पर आधारित भाषा एवं गणित विषय का पांच दिवसीय ” फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी ” प्रशिक्षण का पांचवा व अंतिम बैच का समापन कल शनिवार 12 सितंबर 2026 को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के उद्देश्य से,शिक्षकों के लिए बुनियादी…

Loading

Read More

व्यापारियों की पुलिस संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

डीसीपी सिटी सागर जैन ने अधीनस्थ अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश प्रयागराज। जिलाधिकारी प्रयागराज के निर्देश पर जिला व्यापार बंधु समिति के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन स्थित त्रिवेणी सभागार में व्यापारियों की पुलिस संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीसीपी नगर सागर जैन ने भारी पुलिस अमले के साथ की।जिलाधिकारी के निर्देश पर व्यापारियों की पुलिस से संबंधित समस्याओं के लिए अलग से बैठक आयोजित करने की व्यवस्था शुरू की गई है। बैठक की उपयोगिता को देखते हुए इसे प्रत्येक…

Loading

Read More