प्रयागराज :- अन्जुमन खुद्दाम ए मोजिज़नुमा रजिस्टर्ड के तत्वावधान में दरिया बाद स्थित इमामबाड़ा जद्दन मीर साहब से कर्बला के बहत्तर शहीदों का जुलूस आक़ीदत व ऐहतेराम के साथ निकाला गया।मंज़र आल हिन्दी ने सोज़ व सलाम पढ़ा।ज़रखेज़ नजीब ने हज़ारों ने हज़ारों सोगवारों को खिताब किया।फिर एक एक करके ताबूत निकाले गए। प्रत्येक शहीद की वीरता व जंग के हुनर जौनपुर से आए मौलाना शारिब अब्बास ने मार्मिक अन्दाज में पेश किया जिसे सुन कर अक़ीदतमन्दों की आंखें डबडबा आईं।जायरीनों ने सभी ताबूतों पर अश्कों का नज़राना पेश किया…
![]()
