फ्रांस की दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन को 2027 के राष्ट्रपति चुनाव से रोक दिया गया है। उन्हें यूरोपीय संसद के धन के गबन का दोषी पाया गया। कोर्ट ने उन्हें 5 साल तक सार्वजनिक पद के लिए चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया। यह उनके लिए बड़ा राजनीतिक झटका है। ले पेन को 4 साल की जेल की सजा सुनाई गई, जिसमें से 2 साल निलंबित हैं और बाकी 2 साल जेल के बाहर इलेक्ट्रॉनिक ब्रेसलेट के साथ गुजारने होंगे। उनकी पार्टी नेशनल रैली ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया।…
![]()
