पोप फ्रांसिस ईस्टर रविवार के अवसर पर सेंट पीटर्स स्क्वायर में हजारों लोगों को आशीर्वाद देने हेतु कुछ समय के लिए जनता के सामने आए और सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर लोगों की भीड़ ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। पोप को हाल में निमोनिया हो गया था और वह इससे उबर रहे हैं। पोप फ्रांसिस ने लोगों को ईस्टर की शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘भाइयो और बहनों, ईस्टर की शुभकामनाएं! ’’ उनकी आवाज पहले की तुलना में अधिक प्रभावशाली प्रतीत हो रही थी। पोप फ्रांसिस ने…
![]()
