प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान ही सरकार का ध्येय: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में आए फरियादियों को भरोसा देते हुए कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान ही सरकार का ध्येय है। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, जनता दर्शन में 60 से अधिक फरियादी आए। मुख्यमंत्री ने एक-एक करके सभी से मुलाकात की, फिर कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने हर पीड़ित की शिकायत सुनी और अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। सोमवार को सर्वाधिक शिकायतें प्रयागराज से आईं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान ही सरकार का ध्येय है।…

Loading

Read More

भारत कोई धर्मशाला नहीं है जो सारी दुनिया को… सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट को कहा कि भारत कोई धर्मशाला नहीं है जो दुनिया भर के शरणार्थियों को जगह दे सके, जबकि वह पहले से ही 140 करोड़ लोगों की आबादी का भरण-पोषण करने के लिए संघर्ष कर रहा है। न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन की पीठ ने यह टिप्पणी एक श्रीलंकाई नागरिक की याचिका को खारिज करते हुए की, जिसमें उसके निर्वासन पर रोक लगाने की मांग की गई थी। लाइव लॉ के अनुसार, वह हाल ही में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत कारावास की सजा काट…

Loading

Read More

900 साल पुरानी ‘परम्परा’ पर चला योगी का ‘बुलडोजर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विभिन्न क्षेत्रों में नये कीर्तिमान तो गढ़ ही रहा है साथ ही सैंकड़ों वर्षों से चली आ रही कई गलत परम्पराओं को समाप्त भी कर रहा है। उत्तर प्रदेश के कई भागों में सैंकड़ों वर्षों से विदेशी आक्रांताओं की याद में लगते रहे मेलों के आयोजन की अनुमति नहीं देकर योगी सरकार ने साफ कर दिया है कि नये उत्तर प्रदेश में आक्रांताओं के लिए कोई स्थान नहीं है। हम आपको बता दें कि योगी सरकार का ताजा फैसला गोरखपुर में आयोजित…

Loading

Read More

ऑपरेशन सिंदूर, सैन्य तनाव से लेकर सीजफायर तक…विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने संसदीय समिति को दी हर जानकारी

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सोमवार को संसद की विदेश मामलों की स्थायी समिति को भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बारे में जानकारी दी और इस बात पर जोर दिया कि यह पूरी तरह से पारंपरिक सैन्य क्षेत्र के अंतर्गत है तथा पाकिस्तान की ओर से कोई परमाणु संकेत नहीं दिया गया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता में हुई बैठक में टीएमसी के अभिषेक बनर्जी, कांग्रेस के राजीव शुक्ला और दीपेंद्र हुड्डा, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी और अरुण गोविल जैसे विभिन्न राजनीतिक दलों के विधायक…

Loading

Read More

ज्योति मल्होत्रा ​​से लेकर देवेंद्र सिंह तक, भारत में पाकिस्तान के जासूसों की फौज?

ज्योति मल्होत्रा वो यूट्यूबर जिसकी चर्चा देश भर में हो रही है कि क्या वो पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रही थी। लेकिन ज्योति एकलौती नहीं है। ऐसे कई लोग हैं। ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तानी जासूसों की फौज भारत में तैयार की जा रही थी। कई भारत में ऐसे लोग हैं जिन्हें पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जासूसी गतिविधियों में शामिल लोगों पर देशव्यापी कार्रवाई के बीच पिछले तीन दिनों में…

Loading

Read More

अब गया नहीं गयाजी कहिए… चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने बदला धार्मिक शहर का नाम

बिहार के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन के लिहाज से मशहूर शहरों में से एक गया शहर अब आधिकारिक तौर पर गया जी के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल ने गया का नाम बदलकर गया जी करने के सामान्य प्रशासनिक विभाग (जीएडी) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। प्राचीन काल से ही पितृपक्ष (आमतौर पर सितंबर में) के दौरान दुनिया भर से लाखों पर्यटक गया आते हैं और दिवंगत पूर्वजों की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना (पिंडदान) करते हैं। किंवदंतियों के अनुसार…

Loading

Read More

AAP को बड़ा झटका, 15 पार्षदों ने थर्ड फ्रंट बनाने का किया ऐलान, पार्टी का नाम भी हो गया फाइनल

आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी के पार्षद हेमचंद्र गोयल के नेतृत्व में करीब 15 पार्षदों की शनिवार को बैठक हुई और इसमें कई फैसले लिए गए। सभी 15 पार्षदों ने थर्ड फ्रंट बनाने का ऐलान किया है। नय गुट का नाम ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ रहने की संभावना है जिसका नेतृत्व मुकेश गोयल को देने का फैसला लिया गया है। आप के पास अभी 113 सदस्य हैं। हालांकि, इसमें से अब 15 कब हो गए हैं। भाजपा के पास 117 सदस्य हैं। वहीं, कांग्रेस…

Loading

Read More

हमले से पहले पाकिस्तान को सूचित करना अपराध…राहुल गांधी ने केंद्र पर उठाए सवाल

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के बारे में पाकिस्तान को सूचना देने के लिए शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यह एक अपराध है और पूछा कि इसे किसने अधिकृत किया था। राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की इस बात पर आलोचना की कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि केंद्र ने पाकिस्तान को इस कार्रवाई के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने पूछा कि इस्लामाबाद के साथ…

Loading

Read More

पहले भेजी डमी एयरक्रॉफ्ट, फिर ब्रह्मोस से उड़ाया, ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा खुलासा

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायु सेना ने दुश्मन के एयर डिफेंस कवच को तोड़ने की ऐसी नायाब तरकीब अपनाई, जिसे इस संघर्ष की बड़ी उपलब्धि के तौर पर हमेशा याद रखा जाएगा। पाकिस्तानी वायु सेना तो शायद ही उन यूएवी को भूल पाएगी, जो फाइटरों की तरह सीमा पर बढ़े थे और उन्हें मार गिराने की फिराक में उसने अपने राडार और एयर डिफेंस का वह नेटवर्क सार्वजनिक दिया, जिसे बड़े जतन से छिपाया हुआ था। ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किए जाने के बाद पाकिस्तान ने जवाब में भारत के…

Loading

Read More

गवर्नर-राष्ट्रपति के लिए डेडलाइन बनाने पर मुर्मू के 14 सवाल, कहा- संविधान में ऐसा प्रावधान नहीं

सुप्रीम कोर्ट के 8 अप्रैल के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपाल और राष्ट्रपति के लिए राज्य विधेयकों पर कार्रवाई करने के लिए समय सीमा तय की है। उन्होंने इस तरह के निर्देश की संवैधानिक वैधता को मजबूती से चुनौती दी है। राष्ट्रपति ने अपने जवाब में कहा कि संविधान में राज्यपाल या राष्ट्रपति के लिए राज्य विधानसभाओं द्वारा पारित विधेयकों पर मंजूरी देने या न देने के लिए कोई विशेष समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है। राष्ट्रपति मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 200…

Loading

Read More