देवेंद्र सिंह सीतापुर / शहर की सामाजिक संस्था तत्सत सेवा संस्थान द्वारा साई गेस्ट हाउस मोहल्ला ईदगाह में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों के 150 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक तथा तत्सत सेवा संस्थान के अध्यक्ष अभय श्रीवास्तव द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे सर्वपल्ली राधाकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुआ। नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इसके अलावा, नगर पालिका परिषद…
![]()
