राज्यपाल, उत्तर प्रदेश एवं अध्यक्ष, इलाहाबाद संग्रहालय समिति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज इलाहाबाद संग्रहालय में हिंदी साहित्य एवं साहित्यकारों पर केंद्रित सुमित्रानंदन पंत साहित्यिक वीथिका का उद्घाटन किया। संग्रहालय आगमन पर उन्होंने सर्वप्रथम परिसर स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उद्घाटन के उपरांत मंडलायुक्त एवं निदेशक, इलाहाबाद संग्रहालय ने महामहिम राज्यपाल को वीथिका का भ्रमण कराते हुए वहां संरक्षित साहित्यिक धरोहरों से अवगत कराया। इस दौरान महामहिम राज्यपाल ने वीथिका में प्रदर्शित विभिन्न साहित्यिक धरोहरों का अवलोकन करते हुए खड़ी बोली…
![]()
