दिल्ली के सरकारी स्कूलों में दसवीं व बारहवीं कक्षा में नॉन प्लान दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू होगी। शिक्षा निदेशालय ने नॉन प्लान दाखिले के लिए दाखिला शेड्यूल से लेकर दाखिला पात्रता संबंधी गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। पंजीकरण फॉर्म शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट edudel.nic.in. पर उपलब्ध है। दाखिले के लिए पंजीकरण 14 अप्रैल तक कराया जा सकता है। 23 अप्रैल को होगा कॉमन एडमिशन टेस्ट का आयोजन पंजीकरण फॉर्म शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट से डाउनलोड करके उसे पास के किसी स्कूल में जमा कराना होगा।…
![]()
