दिसंबर में बढ़ी महंगाई दर, फिर भी रिज़र्व बैंक के लक्ष्य से नीचे, नीति दर कट पर नजर

दिसंबर में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 1.33 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जो नवंबर में 0.7 प्रतिशत थी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार यह बीते तीन महीनों का उच्चतम स्तर है, हालांकि इसके बावजूद महंगाई लगातार चौथे महीने भारतीय रिज़र्व बैंक की निचली सहनशील सीमा 2 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।   गौरतलब है कि साल 2025 में औसतन महंगाई दर करीब 2.2 प्रतिशत रही है, जो पिछले एक दशक में सबसे निचले स्तरों में से एक मानी जा रही है। इसमें सबसे बड़ा योगदान खाद्य वस्तुओं की…

Loading

Read More

SEBI ने शेयर ब्रोकरों के लिए नए नियम अधिसूचित किए

बाजार नियामक सेबी ने तीन दशक से अधिक पुराने शेयर ब्रोकरों से जुड़े नियमों में व्यापक बदलाव करते हुए नए नियम अधिसूचित किए हैं जिसके तहत अब शेयर ब्रोकर अन्य वित्तीय नियामकों के दायरे में आने वाली गतिविधियां भी कर सकेंगे। इस कदम का उद्देश्य अनुपालन को सरल बनाना और कारोबारी सुगमता को बढ़ाना है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर सेबी (शेयर ब्रोकर) विनियम, 1992 की जगह सेबी (शेयर ब्रोकर) विनियम, 2026 को लागू कर दिया है। नए नियमों में नियामकीय को सरल…

Loading

Read More

BMW Group की बीते वर्ष भारत में कार बिक्री 14 प्रतिशत बढ़ी

लक्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी बीएमडब्ल्यू ग्रुप की भारत में बिक्री बीते वर्ष सालाना आधार पर 14 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 18,001 इकाई रही। इसमें मिनी ब्रांड की 730 इकाइयां शामिल हैं। कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि नए उत्पाद पेशकश और वित्त पोषण में आसानी की वजह से कंपनी की बिक्री बढ़ी है। बीएमडब्ल्यू ने कहा कि उसकी इलेक्ट्रिक कार बिक्री में 200 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। उसने पिछले साल बीएमडब्ल्यू और मिनी ब्रांड ईवीएस की 3,753 इकाइयों की आपूर्ति की। इससे घरेलू बाजार में लक्जरी इलेक्ट्रिक…

Loading

Read More

Bihar government ने गन्ना मूल्य में 15 से 20 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की

बिहार सरकार ने राज्य के गन्ना किसानों के हित में बृहस्पतिवार को मिल मालिकों की सहमति से गन्ना मूल्य में 15 से 20 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि करने का निर्णय लिया। नई दरें पेराई सत्र 2025-26 से लागू होंगी। गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने अपर मुख्य सचिव के. सेंथिल कुमार और राज्य के सभी चीनी मिल मालिकों के साथ बैठक की। बैठक में किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए गन्ना मूल्य में 15 से 20 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि पर सहमति बनी। इस संबंध में…

Loading

Read More

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 183 अंक गिरा, विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी रहने के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई। कम कारोबार और किसी बड़े घरेलू संकेत के अभाव में निवेशकों की धारणा कमजोर बनी रही। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 183.42 अंक गिरकर 85,225.28 पर आ गया। दूसरी ओर 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 46.45 अंक टूटकर 26,095.65 पर था। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, इटरनल, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और भारती एयरटेल में उल्लेखनीय गिरावट हुई। दूसरी ओर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स,…

Loading

Read More

सालों का टूटा रिकॉर्ड! सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, वैश्विक तनाव बना मुख्य वजह

साल के आखिरी दिनों में वैश्विक बाजारों में हलचल तेज हो गई है और इसका सबसे बड़ा असर कीमती धातुओं पर देखने को मिल रहा है। सोना, चांदी और प्लैटिनम ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मौजूदा हालात में निवेशक जोखिम से बचने के लिए सुरक्षित विकल्पों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे इन धातुओं की कीमतों को जबरदस्त सहारा मिला है।   मौजूद जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को हाजिर सोना 1.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,530 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गया।…

Loading

Read More

इंडिगो उड़ान संकट की जांच करने वाली समिति ने DGCA को रिपोर्ट सौंपी

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द होने के मामले की जांच करने वाली चार-सदस्यीय समिति ने अपनी रिपोर्ट विमानन नियामक डीजीसीए को सौंप दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के संयुक्त महानिदेशक संजय के. ब्रम्हाणे की अध्यक्षता में इस समिति का गठन पांच दिसंबर को किया गया था। समिति को यह जिम्मेदारी दी गई थी कि वह उन परिस्थितियों की व्यापक समीक्षा करे, जिनकी वजह से इंडिगो की सैकड़ों उड़ानें कई दिनों तक रद्द हुई…

Loading

Read More

FTA से घरेलू बाजार को नुकसान होगा: Mehbooba Mufti

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को यूरोपीय संघ और अमेरिका के साथ किसी भी मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) का विरोध करते हुए कहा कि न्यूजीलैंड के साथ हुआ इसी तरह का समझौता कश्मीर के सेब उत्पादकों के लिए नुकसानदेह साबित हुआ था, क्योंकि इससे उन्हें अनुचित आयातों के खतरे का सामना करना पड़ा। महबूबा ने कहा कि अगर सेब के आयात शुल्क में कमी की जाती है और बाजार में विदेशी सेब भर दिए जाते हैं, तो इससे जम्मू-कश्मीर की बागवानी उद्योग की नींव कमजोर…

Loading

Read More

NHAI को सार्वजनिक इनविट के रूप में राजमार्ग इन्फ्रा इनवेस्टमेंट ट्रस्ट के लिए SEBI से मंजूरी मिली

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण प्रायोजित राजमार्ग इन्फ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (आरआईआईटी) को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से बुनियादी ढांचा निवेश ट्रस्ट (इनविट) के रूप में मंजूरी मिल गई है। बयान में कहा गया है कि इस सार्वजनिक इनविट का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्ग संपत्तियों के मौद्रीकरण यानी उसे बाजार पर चढ़ाने की क्षमता को सामने लाने के साथ ही खुदरा और घरेलू निवेशकों को लक्षित करते हुए एक उच्च गुणवत्ता वाला, दीर्घकालिक निवेश साधन तैयार करना है। बयान में कहा गया है कि यह पहल राष्ट्रीय राजमार्ग बुनियादी ढांचा…

Loading

Read More

RBI ने चेक के तेजी से निपटान की प्रणाली के दूसरे चरण को लागू किए जाने को टाला

भारतीय रिजर्व बैंक ने चेक के तेजी से निपटान प्रणाली के दूसरे चरण के कार्यान्वयन को फिलहाल स्थगित कर दिया। इसका मकसद बैंकों को इस व्यवस्था के मुताबिक अपने संचालन को व्यवस्थित करने के लिए अधिक समय उपलब्ध कराना है। ‘चेक ट्रंकेशन सिस्टम’ में चेक मिलने पर निरंतर समाशोधन और निपटान का दूसरा चरण बैंकों द्वारा तीन जनवरी से लागू किया जाना था। ‘चेक ट्रंकेशन सिस्टम’ (सीटीएस) चेक को भौतिक रूप से भेजने के बजाय उसकी इलेक्ट्रॉनिक तस्वीर और एमआईसीआर डेटा (बैंक विवरण) को भेजा जाता है। इससे निपटान तेज…

Loading

Read More