भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की एक अहम बैठक 24 मार्च को होने वाली है। सेबी विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) द्वारा अतिरिक्त खुलासे से संबंधित मानदंडों को आसान बनाने तथा शोध विश्लेषकों (आरए) और निवेश सलाहकारों (आईए) द्वारा शुल्क के अग्रिम संग्रह पर चर्चा करने वाला है। बैठक में श्रेणी II वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) द्वारा सूचीबद्ध ऋण में निवेश के नियमों और सामाजिक स्टॉक एक्सचेंजों (एसएसई) में सूचीबद्ध गैर-लाभकारी संगठनों (एनपीओ) के लिए कानूनी ढांचे पर चर्चा की जाएगी। यह चर्चा वैकल्पिक निवेश कोषों के लिए नियमों…
![]()
