ED का Myntra पर एक्शन, FEMA के तहत मामला दर्ज

प्रवर्तन निदेशालय ने फ्लिपकार्ट समर्थित ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मिंत्रा, संबंधित कंपनियों और निदेशकों के खिलाफ 1,654 करोड़ रुपये से अधिक के एफडीआई उल्लंघन के लिए फेमा मामला दर्ज किया। ईडी ने कहा कि संघीय एजेंसी को विश्वसनीय जानकारी मिलने के बाद विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम की धारा 16(3) के तहत शिकायत दर्ज की गई है कि मिंत्रा डिज़ाइन्स प्राइवेट लिमिटेड, जिसका ब्रांड नाम मिंत्रा है, और उसकी संबंधित कंपनियाँ थोक कैश एंड कैरी की आड़ में बहु-ब्रांड खुदरा व्यापार कर रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा कि यह मौजूदा प्रत्यक्ष…

Loading

Read More

BSNL और सरकार को नहीं हुई कोई राजस्व हानि, MOS ने संसद में दी बड़ी जानकारी

संचार राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्रशेखर ने बुधवार को लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि बीएसएनएल और सरकार को कोई राजस्व हानि नहीं हुई है और सीएजी की रिपोर्ट में उद्धृत हालिया अनुमान कुछ धाराओं की गलत व्याख्या पर आधारित थे। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने मार्च 2023 को समाप्त होने वाले वर्ष के लिए अपनी रिपोर्ट संख्या 01/2025 में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) द्वारा 1,944.92 करोड़ रुपये के कुल संचयी वित्तीय नुकसान सहित संविदात्मक अनुपालन, योजना और बिलिंग में कुछ खामियों की ओर…

Loading

Read More

बिजनेस में तरक्की के लिए जरूर अपनाएं ये वास्तु उपाय, तेजी से बढ़ेगा व्यापार

कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी लोगों को व्यापार में सफलता नहीं मिल पाती है। हर तरह की कोशिश करने के बाद भी अगर व्यापार में लाभ नहीं मिलता है, तो इसकी एक वजह वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक व्यापारिक स्थान पर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बहुत जरूरी होता है। जोकि समृद्धि और सफलता लाने में सहायता करता है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इसके लिए आप कुछ विशेष वास्तु उपाय को आजमा सकते हैं। ऐसे…

Loading

Read More

सोशल नेटवर्किंग साईट ‘एक्स’ ने भारत में सदस्यता शुल्क 48 प्रतिशत तक घटाया

सोशल नेटवर्किंग मंच ‘एक्स’ ने भारत में खाता धारकों के लिए सदस्यता शुल्क को 48 प्रतिशत तक घटा दिया है। इसके पोर्टल पर यह जानकारी दी गई है। एलन मस्क की अगुवाई वाली सोशल मीडिया कंपनी ने मोबाइल ऐप के लिए ‘प्रीमियम’ खाता का सदस्यता शुल्क मासिक आधार पर 900 रुपये से लगभग 48 प्रतिशत घटाकर लगभग 470 रुपये कर दिया है। ‘एक्स’ में ‘प्रीमियम’ और ‘प्रीमियम-प्लस’ सेवा के ग्राहकों को उनके नाम या आईडी के बगल में एक ‘चेकमार्क’ मिलता है। इसी तरह, ‘एक्स’ ने वेबसाइट खातों के लिए…

Loading

Read More

Adani Group कोलकाता में ऐतिहासिक कुम्हारटुली घाट का जीर्णोद्धार करेगा

कोलकाता की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अदाणी समूह ने ऐतिहासिक कुम्हारटुली घाट का पुनरुद्धार करने के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता (एसएमपीके) के साथ हाथ मिलाया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुम्हारटुली के लोग कई पीढ़ियों सेमूर्ति बनाने की अपनी परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। इस पहल का उद्देश्य घाट को अधिक स्वच्छ, सुरक्षित तथा कारीगरों, स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए अधिक सुलभ बनाना है, जिससे शहर के सबसे प्रतिष्ठित नदी तटों में से एक…

Loading

Read More

स्विट्जरलैंड ने भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते को मंजूरी दी

स्विट्जरलैंड ने आखिरकार भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौते को मंजूरी देने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इससे व्यापार बाधाएं कम होंगी और स्विट्जरलैंड से निर्यात के लिए भारतीय बाजार काफी हद तक खुल जाएगा। भारत में स्विट्जरलैंड की राजदूत माया तिस्साफी ने स्विट्जरलैंड द्वारा इस व्यापार समझौते को मंजूरी को भारत के साथ अपने देश के द्विपक्षीय संबंधों में एक ‘मील का पत्थर’ बताया। राजदूत ने पीटीआई-को बताया कि व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौता (टीईपीए) अक्टूबर में लागू होने की उम्मीद है।…

Loading

Read More

Bihar ने नवीकरणीय ऊर्जा नीति को दी मंजूरी

बिहार सरकार ने शुक्रवार को ‘बिहार नवीकरणीय ऊर्जा नीति-2025’ को मंजूरी दे दी। इसमें 2029-30 तक 23.97 गीगावट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता और 6.1 गीगवाट घंटा (जीडब्ल्यूएच) भंडारण क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य सरकार ने एक बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि यह नीति राज्य में स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक व्यापक योजना है। नीति का मकसद स्वच्छ ऊर्जा के साथ ऊर्जा भंडारण क्षमता को भी बढ़ावा देना है। इसके तहत 2029-30 तक 23.97 गीगावट (एक गीगावाट बराबर…

Loading

Read More

Bihar ने नवीकरणीय ऊर्जा नीति को दी मंजूरी

बिहार सरकार ने शुक्रवार को ‘बिहार नवीकरणीय ऊर्जा नीति-2025’ को मंजूरी दे दी। इसमें 2029-30 तक 23.97 गीगावट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता और 6.1 गीगवाट घंटा (जीडब्ल्यूएच) भंडारण क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य सरकार ने एक बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि यह नीति राज्य में स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक व्यापक योजना है। नीति का मकसद स्वच्छ ऊर्जा के साथ ऊर्जा भंडारण क्षमता को भी बढ़ावा देना है। इसके तहत 2029-30 तक 23.97 गीगावट (एक गीगावाट बराबर…

Loading

Read More

अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देते समय सावधानी से आगे बढ़े भारत: जीटीआरआई

आर्थिक शोध संस्थान टैंक जीटीआरआई ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देते समय भारत को सावधानी से आगे बढ़ना चाहिए। ‘ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनीशिएटिव’ (जीटीआरआई) ने कहा, ‘‘ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ‘मॉडल’ मुक्त व्यापार समझौते का नहीं बल्कि अमेरिकी जवाबी शुल्क के सामने झुकने का है।’’ शोध संस्थान ने कहा कि अमेरिका ने बढ़ाए गए शुल्क लागू करने की समय-सीमा को नौ जुलाई से बढ़ाकर एक अगस्त कर दिया है, जिससे देश-विशिष्ट शुल्क लागू होने से पहले अंतिम तीन सप्ताह…

Loading

Read More

Donald Trump ने बांग्लादेश से आयातित उत्पादों पर 35 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बांग्लादेश से आयातित उत्पादों पर 35 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की है। ट्रंप प्रशासन ने सोमवार को विभिन्न देशों को ‘पत्र’ भेजे जिसमें उन देशों के उत्पादों पर अमेरिका द्वारा लगाए जाने वाले शुल्कों का ब्योरा है। बांग्लादेश, बोस्निया एंड हर्जेगोविना, कंबोडिया, इंडोनेशिया, जापान, कजाकिस्तान, लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक, मलेशिया, सर्बिया, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और ट्यूनीशिया को ट्रंप द्वारा हस्ताक्षरित पत्र भेजे गए हैं। ट्रंप ने बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस को भेजे पत्र में कहा कि एक अगस्त 2025…

Loading

Read More