वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक्स मूल्य श्रृंखला में घरेलू विनिर्माण को बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने और आयात पर निर्भरता कम करने के लिए ऐसा करना जरूरी है। मंत्री ने उद्योग प्रतिनिधियों और सरकारी अधिकारियों की एक बैठक में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के निर्यात से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। वाणिज्य मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘मंत्री ने इलेक्ट्रॉनिक्स मूल्य श्रृंखला में घरेलू क्षमताओं को बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया और कहा कि तैयार उत्पादों और कलपुर्जों,…
![]()
