सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के शतक और उपकप्तान ऋषभ पंत तथा रवींद्र जडेजा के अर्धशतकों के बावजूद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में बढ़त हासिल करने से चूक गई। भारत की पहली पारी 387 रन पर ऑलआउट हुई। इंग्लैंड ने भी पहली पारी में इतना ही स्कोर बनाया था। जब जडेजा बल्लेबाजी कर रहे थे तो लग रहा था कि भारतीय टीम बढ़त लेने में सफल रहेगी, लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम ने शेष विकेट नियमित अंतराल पर गंवा दिए। लॉर्ड्स में…
![]()
