नाओमी ओसाका का बेहतरीन प्रदर्शन, स्वितोलिना को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी नाओमी ओसाका पूर्व वर्ल्ड नंबर 3 एलीना स्वितोलिना को हराकर कनाडियन ओपन के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। ओसाका ने इस दौरान स्वितोलिना को 6-2. 6-2 से हराकर WTA 1000 प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इस जीत के साथ ही उनकी रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। अब वह WTA रैंकिंग में 51 से ठीक 29वें स्थान पर आ गई हैं, और टाइटल जीतने पर नंबर 21 तक जा सकती है। बता दें कि, आखिरी बार 2021 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में डब्ल्यूटीए टूर का खिताब जीतने वाली ओसाका ने 10वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के खिलाफ पांच में से चार ब्रेक प्वाइंट बचाए और क्वार्टरफाइनल मुकाबला सिर्फ एक घंटे आठ मिनट में जीत लिया। वहीं यह ओसाका की स्वितोलिना के खिलाफ आठ मुकाबलों में…

Loading

Read More

इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में जीत दिलाने के बाद Siraj मियां का दिल छू लेने वाला बयान

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तहत भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही। इस दौरान ओवल में खेला गया पांचवां और आखिरी टेस्ट भारतीय टीम ने 6 रन से जीता। भारत की इस जीत में प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज का अहम योगदान रहा। सिराज ने एक भी मैच इस सीरीज का मिस नहीं किया और जसप्रीत बुमराह के साए में वह शुरुआत में छिपे रहे लेकि जैसे ही उनको गेंदबाजी आक्रमण को लीड करने का मौका मिला तो वे छा गए। इस दौरान उन्होंने इग्लैंड टीम को घुटनों पर ला दिया। सिराज ने ओवल टेस्ट में 9 विकेट और सीरीज में 23 विकेट अपने नाम किए। साथ ही मैच के बाद उन्होंने पूरे विश्वास के साथ कहा कि उनको खुद पर भरोसा…

Loading

Read More

ओवल में टीम इंडिया का कमाल, सिराज-प्रसिद्ध के बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत को मिली जीत, सीरीज 2-2 से बराबर

आखिरकार, भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी को 2-2 से बराबर कर दिया है। इस दौरान ओवल के केनिंग्टन में खेला गया टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया। जिसे भारतीय टीम ने 6 विकेट से अपने नाम किया। 2-2 से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज ड्रॉ रही, लेकिन इसे टीम इंडिया के लिए सीरीज जीत ही समझा जाना चाहिए, क्योंकि इंग्लैंड को पहले मैच में बड़ी जीत मिली थी, लेकिन भारत ने अगला ही मैच जीतकर दमदार वापसी की थी। हालांकि, लॉर्ड्स में भारत को हार मिली थी, लेकिन मैनेचेस्टर टेस्ट ड्रॉ रहा था।  चौथे टेस्ट मैच में गेंदबाजी की बात करें तो मोहम्मद सिराज ने दोनों पारियों…

Loading

Read More

Oval में ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान शुभमन गिल ने पढ़े सिराज की तारीफ में कसीदे

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खत्म हो गई है। भारत ने ओवल में खेले गए आखिरी टेस्ट को 6 रन से जीत कर सीरीज को 2-2 से बराबर कर लिया है। भारत के पांचवां टेस्ट जीतने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि जब आपके पास प्रसिद्ध कृष्णा और सिराज जैसे गेंदबाज हों, तब आपके लिए कप्तानी करना आसान हो जाता है। गिल ने कहा कि इस सीरीज के रिजल्ट से संतुष्ट हैं। गिल को सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि दोनों ही टीमों ने पूरी सीरीज में बेहतरीन क्रिकेट खेला। दोनों ही टीम अपने A-गेम के साथ…

Loading

Read More

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान, देखें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान हो गया है। इस 24 सदस्यीय टीम की कमान हरमनप्रीत सिंह के कंधों पर होगी। वहीं ये दौरा 15 से 21 अगस्त तक चलेगा। वहीं इस टीम में पूवन्ना सीबी बतौर नया चेहरा होंगे। अगले साल नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए एशिया कप क्वालीफायर टूर्नामेंट में जो 29 अगस्त को बिहार के राजगीर में खेला जाएगा।  टीम की कमान ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत कौर के ही पास है, जबकि गोलकीपिंग का जिम्मा कृशन पाठक और सूरज करकेरा संभालेंगे। वहीं डिफेंस में सुमित, जरमनप्रीत सिंह, संजय, अमित रोहिदास, नीलम संजीप सेस, जुगराज सिंह…

Loading

Read More

अमन कुश्ती विश्व चैंपियनशिप में डेब्यू के लिए तैयार, सुजीत ने भी बनाई भारतीय टीम में जगह

पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत (57 किग्रा) को विश्व चैंपियनशिप के चयन ट्रायल में कोई खास चुनौती नहीं मिली तो वहीं सुजीत कलकल ने शानदार कौशल दिखाते हुए सोमवार को पुरुषों के 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली। क्रोएशिया के जगरेब में अगले महीने होने वाली विश्व चैंपियनशिप 2024 में पेरिस ओलंपिक में कांस्य जीतने के बाद सहरावत का विश्व स्तर का दूसरा टूर्नामेंट होगा। इस 22 साल के पहलवान ने जून में प्रतिस्पर्धी कुश्ती में वापसी करते हुए मंगोलिया रैंकिंग…

Loading

Read More

पूरा खोल दिए पाशा! मोहम्मद सिराज के मुरीद हुए AIMIM सांसद ओवैसी

इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट के आखिरी दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के मुंह से जीत छीन कर अपने पाले में कर दी। सांसें रोक देने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 6 रनों से हरा दिया। हैरी ब्रूक की जबरदस्त पारी के बाद एक समय ऐसा भी था जब लग रहा था कि भारत ये सीरीज गंवा बैठेगा। लेकिन सिराज की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारत ने ये सीरीज 2-2 से ड्रॉ करवा दी। वहीं सिराज के बेहतरीन प्रदर्शन पर पूरा देश गदगद है साथ ही AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को सिराज की तारीफ में एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि सिराज में विजेता वाले गुण…

Loading

Read More

ओवल के पिच क्यूरेटर से क्यों भिड़े कोच गौतम गंभीर, आखिर किसने कराया बीच बचाव?

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और ओवल मैदान के मुख्य क्यूरेटर ली फोर्टिस के बीच तीखी बहस हो गई और गंभीर को मैदानकर्मियों की ओर ऊंगली उठाकर ये कहते सुना गया, तुम नहीं बताओगे कि हमें क्या करना है। ओवल पर भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से पांचवां और आखिरी टेस्ट खेला जाएगा। मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट में हार की कगार पर पहुंचकर ड्रॉ कराने वाली भारतीय टीम ने दो दिन पहले अभ्यास शुरू कर दिया है। अभ्यास सत्र के दौरान गंभीर और क्यूरेटर के बीच की…

Loading

Read More

IPL 2026 से पहले केकेआर को बड़ा झटका, टीम का प्रमुख सदस्य हुआ अलग

आईपीएल के अगले सीजन को शुरू होने में अभी काफी समय बाकी है। इससे पहले आईपीएल 2024 की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स को एक बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, हेड कोच चंद्रकांत पंडित ने फ्रेंचाइजी से अलग होने का फैसला कर लिया है। उन्हें अगस्त 2022 में टीम का हेड कोच नियुक्त किया था। पंडित ने ब्रेंडन मैकुलम की जगह ली थी। 2026 में अब वो इस टीम के लिए कोच की भूमिका नहीं निभाएंगे।   बता दें कि, आईपीएल 2025 में टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। अजिंक्य…

Loading

Read More

काफा नेशंस कप में हिस्सा लेगी भारतीय फुटबॉल टीम, ताजिकिस्तान-उजबेकिस्तान में होगा टूर्नामेंट

ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान में 28 अगस्त से आठ सितंबर के बीच काफा नेशंस कप का आयोजन होगा। वहीं इस टूर्नामेंट में भारतीय फुटबॉल टीम भी हिस्सा लेगी। बता दें कि, मलेशिया के विकल्प के तौर पर मध्य एशियाई फुटबॉल संघ ने भारत को खेलने का न्योता दिया है। आठ टीमो के टूर्नामेंट में मलेशिया ने खिलाड़ियो की उपलब्धता और लॉजिस्टिक्स का हवाला देकर 15 जुलाई को नाम वापिस ले लिया था। ये टूर्नामेंट फीफा की अंतर्राष्ट्रीय विंडो में नहीं पड़ता जो एक से 9 सितंबर के बीच है।   ओमान को भी इसमें…

Loading

Read More