अभिषेक शर्मा और स्मृति मंधाना को मिला बड़ा इनाम, चुने गए ICC के महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

आईसीसी ने अभिषेक शर्मा को सितंबर के लिए मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ घोषित किया है। एशिया कप 2025 में अभिषेक ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। दूसरी ओर महिलाओं में स्मृति मंधाना प्लेयर ऑफ द मंथ चुनी गई हैं। अभिषेक एशिया कप टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे जिन्होंने 7 मैचों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 314 रन बनाए थे। वहीं एशिया कप टूर्नामेंट में अभिषेक ने 200 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी भी की थी। वो पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी…

Loading

Read More

पाकिस्तान टीम में फिर बदलाव, सलमान अली आगा की जगह ये खिलाड़ी बनेगा टी20 क्रिकेट का कप्तान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में एक बार फिर बदलाव होने वाला है। एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को फाइनल तक पहुंचाने वाले कप्तान सलमान अली आगा मुश्किल में हैं। दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सलमान को टी20 टीम की कप्तानी से हटाने का फैसला कर लिया है।   समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर शादाब खान अब जल्द ही पाकिस्तान की टी20 टीम में वापसी करने वाले हैं और वो इस फॉर्मेट में नए कप्तान बन सकते हैं।   पीसीबी शादाब खान को टी20 फॉर्मेट में लंबे समय के…

Loading

Read More

रोहित-विराट के वनडे क्रिकेट से संन्यास पर ये क्या बोल गए रवि शास्त्री?

भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। जहां उसे मेजबान देश के खिलाफ तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने हैं। वहीं वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के साथ दिग्गज बल्लेबाजों विराट कोहली और रोहित शर्मा भी शामिल हैं। लंबे समय बाद ये दोनों दिग्गज टीम इंडिया की जर्सी में दिखेंगे।   वहीं टी20 और टेस्ट से संन्यास लेने के बाद अब विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे करियर को लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म है। दोनों केवल वनडे प्रारूप में खेलते हुए दिखेंगे। जिसके बाद…

Loading

Read More

CWG 2030 की मेजबानी करेगा अहमदाबाद, भारत की 2036 ओलंपिक की दावेदारी होगी मजबूत?

भारत ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी की तरफ एक अहम कदम बढ़ाते हुए 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी हासिल कर ली है। इस प्रतिष्ठित आयोजन का 100वां सीजन अहमदाबाद में आयोजित होगा। कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स के कार्यकारी बोर्ड ने बुधवार को हुई बैठक में अहमदाबाद को प्रस्तावित मेजबान शहर के रूप में अनुशंसित किया। संगठन ने अपने बयान में कहा कि, अहमदाबाद के नाम को अब 26 नवंबर 2025 को ग्लासगो, स्कॉटलैंड में होने वाली जनरल असेंबली में औपचारिक मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। भारत ने आखिरी बार 2010…

Loading

Read More

सीधा फाइनल के लिए खेलेगी पुणेरी पल्टन, प्रो कबड्डी लीग की अंक तालिका की पूरी जानकारी

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन का आयोजन अब अपने आखिरी सफर पर पहुंच गया है। इस सीजन में कुल 12 टीमें खेल रही हैं। हर टीम लीग स्टेज में 18-18 मैच खेलेंगी। मतलब लीग स्टेज में कुल 108 मैच खेले जाएंगे। बुधवार, 15 अक्तूबर तक 87 मैच खेले जा चुके हैं। 21 मैच खेले जाने हैं लेकिन टॉप 2 में पुणेरी पल्टन ने अपना स्थान पक्का कर लिया है।   प्रो कबड्डी लीग 2025 में लीग स्टेज के मुकाबले 23 अक्तूबर तक खेले जाएंगे। सभी मैच दिल्ली के त्यागराज…

Loading

Read More

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए स्वदेश लौटे विराट कोहली, नए लुक में आए नजर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्तूबर से वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। उससे पहले टीम इंडिया के सीनियर और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भारत लौट आए हैं। जहां से वो टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे। कोहली को मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया जहां उनका स्वागत जोरों-शोरों से हुआ। एयरपोर्ट पर विराट कोहली काली शर्ट और व्हाइट पैंट में नजर आए साथ ही इस दौरान उनका लुक भी काफी बदला हुआ दिखा। कोहली जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट पर…

Loading

Read More

Mohammed Shami ने वनडे में नहीं चुने जाने पर टीम मैनेजमेंट पर कसा तंज, जानें क्या कहा?

टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भी जगह नहीं मिली। जिसके बाद अब उन्होंने अपनी फिटनेस का स्तर बताते हुए टीम मैनेजमेंट पर तंज कसा है। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगी। शमी ने अपनी खराब फिटनेस की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि वो मैच के लिए तैयार हैं। वहीं शमी ने तेज गेंदबाज ने कहा कि बातचीत में कमी प्रबंधन…

Loading

Read More

बाबर आजम ने छोड़ा रोहित-गिल को पीछे, फिर भी जमकर ट्रोल हो रहा पाकिस्तानी खिलाड़ी

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज बाबर आजम एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। दरअसल, बाबर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ लाहौर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन उसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। इस दौरान उन्होंने शुभमन गिल को पछाड़ दिया फिर भी फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। पहली पारी में बाबर आजम ने 23 रन बनाए। दूसरी पारी में वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन 72 गेंदों में 42 रन ही बना पाए…

Loading

Read More

5 लाख की आबादी वाले देश ने रचा इतिहास, पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई

महज 5 लाख की आबादी वाले अफ्रीका के पश्चिमी तट पर स्थित छोटे से देश केप वर्डे ने इतिहास रच दिया है। केप वर्डे ने इस्वातिनी को 3-0 से हराकर पहली बार 2026 फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ये पहली बार होगा जब केप वर्डे की टीम वर्ल्ड कप खेलेगी। केप वर्डे की ओर से डेलॉन लिव्रामेंटो ने 48वें मिनट में पहला गोल दागा। इसके बाद विली सेमेडो ने 54वें मिनट में बढ़त को दोगुना किया और स्टोपिरा ने इंजरी टाइम में तीसरा गोल दागा। मैच…

Loading

Read More

Bharath Thammineni ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 8000 मीटर ऊंची 9 चोटियों पर चढ़ने वाले बने पहले भारतीय

आंध्र प्रदेश के कुरनूल के पर्वतारोही भरत थम्मिनेनी ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। भरत मंगलवार को छठे सबसे ऊंचे पर्वत माउंट चो ओयू पर चढ़ाई करने के साथ दुनिया की 14 सबसे ऊंची चोटियों में से 9 पर फतेह करने वाले पहले भारतीय बन गए। इस 36 वर्षीय पर्वतारोही के करीबी सूत्रों ने ये जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इस उपलब्धि से पहले थम्मिनेनी ने मई 2017 में माउंट एवरेस्ट, सितंबर 2018 में माउंट मनास्लू, मई 2019 में माउंट ल्होत्से, मार्च 2022 में माउंट अन्नूपूर्णा, अप्रैल 2022…

Loading

Read More