रोहित शर्मा ने एक महीने के भीतर ही नवीनतम आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान गंवा दिया है और उनकी जगह न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिशेल ने ले ली है, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शानदार शतक लगाया था। उन्होंने सिर्फ़ 118 गेंदों पर 119 रन बनाए और रैंकिंग में दो पायदान की छलांग लगाकर रोहित को सिर्फ़ एक रेटिंग अंक से पीछे छोड़ दिया। उन्होंने कैरेबियाई टीम के खिलाफ श्रृंखला के शुरुआती मैच में अपना सातवां एकदिवसीय शतक लगाया और यह फॉर्म में चल रहे इस दाएं…
![]()
