यमन से मिसाइल दागे जाने के बाद यरूशलम में हवाई हमले के प्रति अलर्ट करने वाले सायरन बजे

इजराइली सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि यमन से मिसाइल दागे जाने के बाद मध्य यरूशलम और इजराइल के अन्य हिस्सों में हवाई हमलों के प्रति सचेत करने वाले सायरन बज उठे। इस मिसाइल हमले से कुछ घंटे पहले इजराइली सेना ने हूती विद्रोहियों की ओर से दागी एक अन्य मिसाइल को मार गिराने का दावा किया था। ईरान के समर्थन वाले हूती विद्रोहियों ने इजराइल और हमास के बीच अस्थाई संघर्ष-विराम के इस सप्ताह खत्म होने के बाद इजराइल पर एक बार फिर हमले शुरू कर दिए हैं।

Loading

Read More

न्यूजीलैंड के पीएम लक्सन ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया ‘अविश्वसनीय रूप से उदार’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने सोमवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाकात की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की। लक्सन की भारत की आधिकारिक यात्रा के तहत हुई इस बैठक में आर्थिक सहयोग, व्यापार विस्तार और क्षेत्रीय सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। पांच दिवसीय यात्रा पर रविवार को भारत पहुंचे लक्सन का प्रधानमंत्री मोदी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस बैठक में भारत-न्यूजीलैंड संबंधों में बढ़ती गति को रेखांकित किया गया, जिसमें दोनों…

Loading

Read More

डोनाल्ड ट्रंप-पुतिन के बीच होगी बातचीत, रूस-यूक्रेन युद्ध में सीजफायर पर बनेगी बात?

मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वह यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के लिए काम करने के बारे में मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करेंगे। फ्लोरिडा से वाशिंगटन के लिए उड़ान भरते समय एयर फोर्स वन पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने निकट भविष्य में होने वाले घटनाक्रमों का सुझाव दिया। ट्रंप ने कहा कि हम देखेंगे कि क्या हमारे पास मंगलवार तक घोषणा करने के लिए कुछ है। मैं मंगलवार को राष्ट्रपति पुतिन से बात करूंगा। सप्ताहांत में बहुत काम…

Loading

Read More

पीएम मोदी ने ऐसा क्या बोला, ताली बजाएंगे जिनपिंग, ग्लोबल टाइम्स ने बांधे तारीफों के पुल

एमआईटी के शोधकर्ता और पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी  ने भारत चीन रिश्ते को लेकर जो कहा उसकी बीजिंग में खूब चर्चा हो रही है। चीन ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो दोनों देशों के रिश्तों पर  सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है वो काबिले तारीफ है। चीनी माउथपीस ग्लोबल टाइम्स ने तनाव के बावजूद चीन के साथ संबंध सुधारने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों की सराहना की है। अखबार ने एक लेख में लिखा कि पीएम मोदी की टिप्पणी दोनों देशों के संबंधों को…

Loading

Read More

PM Modi का इंटरव्यू लेने वाले ने क्यों नहीं खाया 45 घंटे खाना, पूरी दुनिया हैरान!

आजकल के युवाओं के लिए पॉडकास्टिंग एक नई और रोमांचक दुनिया के कपाट खोलती है। पॉडकास्टिंग का बढ़ता क्रेज युवाओं को आकर्षित कर रहा है। 2014 के चुनाव में पीएम पद का चेहरा बनाए जाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया का बेहतर इस्तेमाल किया था। अब पॉडकास्ट के जरिए पीएम मोदी ने एक नए प्रयोग किया। ये काफी हिट भी रहा। तीन घंटे तक लगातार पीएम मोदी का इंटरव्यू लेने वाले लेक्स फ्रीडमैन की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। ये व्यक्ति अमेरिका के जाने माने कंप्यूटर साइंटिस्ट और पॉडकास्टर…

Loading

Read More

अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गब्बार्ड से PM मोदी ने की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी भारत यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (डीएनआई) तुलसी गबार्ड से मुलाकात की। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित इस बैठक में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय सहयोग, खुफिया जानकारी साझा करने और रणनीतिक साझेदारी पर ध्यान केंद्रित किया गया। नई दिल्ली में अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की और उन्हें महाकुंभ के दौरान एकत्र किया गया गंगा जल भेंट किया। 26 फरवरी को संपन्न हुए इस धार्मिक समागम में प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में 660 मिलियन से अधिक लोग शामिल हुए,…

Loading

Read More

Crew 10 इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचा, नौ महीने बाद बुधवार को घर के लिए रवाना होंगे Butch Wilmore और Sunita Williams

स्पेसएक्स रॉकेट नासा के क्रू-स्वैप मिशन के सभी चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पहुंच गया है। इसके साथ ही सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के घर लौटने का रास्ता भी साफ हो गया है। बता दें, विलियम्स और विल्मोर पिछले नौ महीनों से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में फंसे हुए हैं। उन्हें वहां से निकालने के लिए नासा और स्पेसएक्स ने मिलकर क्रू-10 मिशन लॉन्च किया था।   रविवार सुबह स्पेस स्टेशन पहुंचा स्पेसएक्स कैप्सूल शुक्रवार को शाम 7:03 बजे ईटी पर फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी…

Loading

Read More

Baloch Liberation Army ने सुरक्षा बलों के काफिले को बनाया निशाना, आत्मघाती हमले में 7 सैनिकों की मौत

ट्रेन अपहरण के बाद पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अब सुरक्षा बलों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें सात जवानों की मौत हो गयी है। बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। बीएलए ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि उनके आत्मघाती हमले में 90 सैन्यकर्मी मारे गए हैं। हालांकि, सूत्रों ने अभी तक सात मौतों की पुष्टि की है। इस बीच, सुरक्षा बलों ने विस्फोट स्थल की घेराबंदी कर दी है। इसी के साथ इलाके की निगरानी के लिए ड्रोन लॉन्च किए…

Loading

Read More

North Macedonia के नाइट क्लब में आग लगने से मरने वालों की संख्या 59 हुई

अधिकारियों का कहना है कि उत्तरी मैसेडोनिया में एक नाइट क्लब में आग लगने से कम से कम 59 लोग मारे गए हैं और 155 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं। बता दें कि राजधानी स्कोप्जे से लगभग 100 किलोमीटर (60 मील) पूर्व में स्थित कोकानी शहर के पल्स क्लब में रात के 02:30 के आसपास आग लग गई, जहां 1,500 लोग देश की लोकप्रिय हिप-हॉप जोड़ी DNK के संगीत कार्यक्रम में भाग ले रहे थे।   प्रधानमंत्री ह्रिस्टिजान मिकोस्की ने इसे देश के लिए ‘कठिन और बहुत दुखद दिन’…

Loading

Read More

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पांच आतंकी हमलों में तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में देर रात पांच अलग-अलग आतंकवादी हमलों में तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ये हमले पेशावर और करक जिलों में विभिन्न स्थानों पर हुए। करक जिले के तख्त नुसरती व खुर्रम मुहम्मद थानों और कुर्रम में ऐसिक खुमारी गैस फील्ड में हुए आतंकवादी हमलों में ‘फ्रंटियर कोर’ (एफसी) के एक जवान और पुलिस के एक अधिकारी की मौत हो गई। हमलों में कोर का एक कर्मी भी घायल हो गया। पेशावर में आतंकियों…

Loading

Read More