सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,60,314.48 करोड़ रुपये की गिरावट आई है। शेयर बाजार में गिरावट के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक नुकसान में रही है। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,047.52 अंक या 1.30 प्रतिशत नीचे आया। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बजाज फाइनेंस और आईटीसी के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। वहीं दूसरी ओर इन्फोसिस…
![]()
